फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karna Nagari can get mass communication, zoology, botany PG courses

कर्ण नगरी को मिल सकते हैं जनसंचार, जूलॉजी, बॉटनी पीजी कोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Karna Nagari can get mass communication, zoology, botany PG courses
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विद्यार्थियों को जनसंचार, जूलॉजी और बॉटनी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने की सुविधा कर्ण नगरी में ही मिल सकती है। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज ने इन तीनों नए कोर्स को करनाल में शुरू कराने की पहल की है। कॉलेज की ओर से कुल सात पीजी कोर्स का प्रस्ताव उच्चतर शिक्षा निदेशालय को भेजा गया है। विभाग से जल्द इनके शुरू करने की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
इन कोर्स के शुरू होने के बाद जिले के सैकड़ों युवाओं को फायदा होगा। अभी तक जिन तीन कोर्स में पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय या प्रदेश की किसी अन्य यूनिवर्सिटी में जाना पड़ता है, इससे उन्हें निजात मिलेगी। न केवल करनाल बल्कि पानीपत और कैथल के युवा भी ये कोर्स करनाल से कर सकेंगे। कॉलेज की ओर से एमए जनसंचार, एमएससी जूलॉजी और बॉटनी (वर्तमान में किसी भी कॉलेज में नहीं) के अलावा एमएससी भूगोल, कंप्यूटर साइंस, एमए हिंदी और पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन शुरू करने की अनुमति मांगी है। वर्तमान में स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में अगस्त माह के अंत या सितंबर की शुरुआत तक पीजी कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इससे पहले विभाग की ओर से नए कोर्स शुरू करने की सूची जारी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

लड़कों को राजकीय कॉलेज से पढ़ाई का मिलेगा मौका
वर्तमान में राजकीय कन्या महाविद्यालय में एमए हिंदी और एमएससी भूगोल की पढ़ाई होती है। ऐसे में यहां केवल बेटियों को ही पढ़ने का मौका मिलता है। जबकि लड़कों को एडेड कॉलेजों का रुख करना पड़ता है। पीजी कॉलेज की ओर से मांगे गए चार कोर्स इन एडेड कॉलेज में भी चल रहे हैं। यदि स्वीकृति मिली तो बेटों को राजकीय कॉलेज में पढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चल रहे हैं ये कोर्स-
- केवीए डीएवी कन्या महाविद्यालय में एमएससी भूगोल, एमएससी कंप्यूटर साइंस
- दयाल सिंह कॉलेज में एमए हिंदी
- गुरु नानक खालसा कॉलेज में एमएससी भूगोल, एमएससी कंप्यूटर साइंस, पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन
- डीएवी कॉलेज में एमएससी भूगोल व पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन
ये कोर्स मांगे
कोर्स सीट
एमए/एमएससी भूगोल 40
एमए हिंदी 40
एमए मास कम्यूनिकेशन 40
एमएससी कंप्यूटर साइंस 40
एमएससी जूलॉजी 20
एमएससी बॉटनी 20
पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन 40
जिन सात पीजी कोर्स को शुरू करने की अनुमति मांगी है, उनमें अलग-अलग विश्वविद्यालय एम फिल और पीएचडी भी कराते हैं। युवाओं को इनमें से तीन कोर्स जिले में कहीं भी करने का मौका नहीं मिलता। हमारी तैयारी पूरी है। डीएचई स्वीकृति दे तो सैकड़ों युवाओं को भविष्य में फायदा होगा। कम फीस में राजकीय कॉलेज से वे पढ़ाई कर सकेंगे।
- डॉ. सरिता कुमार, प्रिंसिपल राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed