फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karan lack will be develop a tourist hup

कर्ण झील को टूरिस्ट हब व डब्ल्यूजेसी के पश्चिमी किनारे को पिकनिक स्पॉट बनेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
karan lack will be develop a tourist hup
स्मार्ट सिटी में शामिल परियोजनाओं के कार्य की प्रगति को लेकर करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ-सह-उपायुक्त निशांत कुमार यादव व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के बीच बैठकों का दौर जारी है। इसको लेकर बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक में पीएमसी को दो नए प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी में शामिल करने के निर्देश देकर उन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त के अनुसार नए प्रोजेक्ट में एनएच-44 पर स्थित कर्ण झील को टूरिस्ट हब के रूप में विकसित करना तथा करनाल-कैथल रोड स्थित डब्ल्यूजेसी के पश्चिमी किनारे को पिकनिक स्पॉट बनाया जाएगा। दोनों परियोजनाओं पर चर्चा के दौरान पीएमसी की टीम व निगम इंजीनियरों से सुझाव लिए, जिसमें विचार हुआ कि कर्ण लेक के चारों तरफ वॉकिंग वे बनाया जाए। एक चिल्ड्रन पार्क हो, जिसमें 5 से 10 साल आयु वर्ग के बच्चों के लिए खेलने जैसी सुविधाएं हों। संगीतमय फव्वारा लगाकर शाम के समय उसका शो कर सकते हैं। योगा के लिए स्थान बनाने के साथ-साथ घूमने के ट्रैक बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

50 करोड़ के आठ प्रोजेक्ट इसी माह होंगे शुरू
उपायुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की अप्रूवल के बाद करीब 50 करोड़ रुपये के 8 प्रोजेक्ट पहले ही मंजूर हो चुके हैं। जुलाई में इन पर काम शुरू हो रहा है। इसके अतिरिक्त नावल्टी रोड को स्मार्ट रोड बनाने के लिए काम चल रहे हैं। इसमें फुटपाथ और ड्रेन की सफाई कर उसे नया स्वरूप दिया जाना है। इसी प्रकार रेलवे रोड स्थित शीरो रूम के पास नेकी की दीवार पर भी काम शुरू हो गया है। सेक्टर-12 स्थित नगर निगम के नए कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आईसीसीसी (इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का कार्यालय बनाया जा रहा है। यह सभी कार्य आईटी से संबंधित व पैन सिटी में शामिल हैं। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शहर की 5-6 सड़कों पर सौंदर्यकरण के कार्य किए जाएं। इनमें आईटीआई से बुढ़ाखेड़ा रोड, नमस्ते चौक से महाराणा प्रताप चौक तक, नूर महल से महात्मा गांधी चौक, सांईं बाबा मंदिर से मेरठ रोड, रामगडिया चौक से हांसी रोड होते हुए कैथल पुल तक, वार्ड-1 से 4 व 16 से 20 में सड़कों के स्ट्रैच को लेकर उनका सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए। इन कार्यों में कहीं चौक की सुंदरता, कहीं प्लाजा तथा सेंट्रल वर्ज पर सुंदर व सजावटी पौधे लगाने के कार्य शामिल रहेंगे। चर्चा के दौरान सेक्टर-13 डिवाइडिंग रोड पर नाईट बाजार बनाने पर भी विचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

साबरमती की तर्ज पर होगा विकसित
डब्ल्यूजेसी के किनारे को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने को लेकर बताया कि अहमदाबाद में साबरमती नदी की तर्ज पर इस स्पॉट को जनता के दर्शनीय व घूमने-फिरने के स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें करीब 6 मीटर कॉरिडोर बन सकता है। घूमने के लिए छोटे-छोटे स्पॉट, पार्क, ट्रैक, गैजीबो के अतिरिक्त महाभारत के थीम पर काम किया जा सकता है। उपायुक्त ने पीएमसी को निर्देश दिए कि निगम इंजीनियरों के साथ समन्वय बनाकर करवाए जा रहे कार्यों की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। समीक्षा बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजी लाल, एसई दीपक किंग्गर, एक्सईन एसपी ठकराल, सौरभ गोयल, स्पॉट इंजीनियर मोहन शर्मा, पीएमसी से प्रवीन झा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed