फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kanha was decorated in temples, Makhan Mishri was offered as Prasad

Karnal News: मंदिरों में कान्हा का किया श्रृंगार, माखन मिश्री का लगाया भोग

Fri, 22 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 22 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanha was decorated in temples, Makhan Mishri was offered as Prasad
06... श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में पालने में सजाए गए कान्हा जी। संवाद

विज्ञापन
- जिले में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जी का छठी पर्व, सजाए मंदिर और लगाए भंडारे
संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिले में श्रीकृष्ण जी का छठी पर्व मनाया गया। मंदिरों को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। कान्हा को पंचामृत स्नान करा नए कपड़े पहनाए गए और पूजा की गई। वहीं माखन मिश्री का भोग लगाया गया है। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता और श्रद्धालु राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, रामकरण गोयल, विनोद गोयल, आकाश, अशोक सिंघला, पवन गुप्ता, राजेश सिंघला, हरीश ने लड्डू गोपाल का पंचामृत स्नान कराया और पूजा की। इसके बाद भगवान के बाल रूप का शृंगार किया गया। शाम के समय मंदिर में संकीर्तन का आयोजन किया गया। पंडित दीपक पांडे ने बताया कि श्रीकृष्ण के जन्म दिन के छह दिन पर छठी पर्व मनाया जाता है।

श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में कान्हा जी की छठी पर ठाकुर जी झूला झुलाया गया। मंदिर की महिला मंडली की सदस्य सुनीता, आरती, संतोष ने जुग-जुग जिये यशोदा मइया तेरा लालना और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


--
11 से 14
नाम मेरी राधा रानी का, जिस-जिसने गाया...

श्रीगीता मंदिर सेक्टर-13 में श्रीकृष्ण जी की छठी के अवसर पर फूलों से राधा कृष्ण और लड्डू गोपाल का सुंदर शृंगार किया गया। महिला श्रद्धालु रेनू, संतोष और सुनीता ने नाम मेरी राधा रानी का, जिस-जिसने गाया है। बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। शाम को कान्हा जी की आरती कर भोग लगवाया गया और प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर सभा के प्रधान कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि श्रीकृष्ण जी के जन्म के छठे दिन उनकी छठी मनाई गई, मंगल गीत गाए गए और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

06... श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में पालने में सजाए गए कान्हा जी। संवाद

06... श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में पालने में सजाए गए कान्हा जी। संवाद

06... श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में पालने में सजाए गए कान्हा जी। संवाद

06... श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में पालने में सजाए गए कान्हा जी। संवाद

06... श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में पालने में सजाए गए कान्हा जी। संवाद

06... श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में पालने में सजाए गए कान्हा जी। संवाद

06... श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में पालने में सजाए गए कान्हा जी। संवाद

06... श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में पालने में सजाए गए कान्हा जी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed