{"_id":"68d990f6ff9543744a073e40","slug":"kalyan-listened-to-mann-ki-baat-programme-in-mubarakabad-village-karnal-news-c-18-knl1008-748247-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुबारकाबाद गांव में कल्याण ने सुना मन की बात कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुबारकाबाद गांव में कल्याण ने सुना मन की बात कार्यक्रम
Mon, 29 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रविवार को मुबारकाबाद गांव में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण को सुना। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से स्वदेशी चीजों को अपनाने और गांधी जयंती पर खादी खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीद से पारंपरिक उद्योग को बढ़ावा मिलता है और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में खादी उद्योग की स्थिति मजबूत हुई है। स्वदेशी के रास्ते पर चलने से देश प्रगति करता है। ब्यूरो
विज्ञापन