{"_id":"67e3202d2e618dd99900c350","slug":"kalpana-chawla-award-given-to-meritorious-girl-students-karnal-news-c-18-knl1008-609477-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेधावी छात्राओं को मिला कल्पना चावला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेधावी छात्राओं को मिला कल्पना चावला पुरस्कार
विज्ञापन
- पीएमश्री स्कूल में हुआ कार्यक्रम, प्रत्येक छात्रा को दिए 21 हजार रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेधावी विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के 30 छात्राओं को कल्पना चावला पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन छात्राओं ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए थे।
इब्रो इंडिया की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल प्रिंसिपल महेन्द्र नरवाल रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी के एचआर हेड यशपाल केहरवाला ने की। पुरस्कार में प्रत्येक छात्रा को 21 हजार रुपये की नकद राशि भी दी गई। गत आठ वर्षों में 250 से ज्यादा छात्राओं को नगद पुरस्कार दिया जा चुका है। इसके अलावा किक बॉक्सिंग खिलाड़ी मधु को भी नगद राशि भी दी गई। प्रिंसिपल ने बताया कि कुसुम, पल्लवी, नीतू, लखी प्रिया, दिव्या, विनीता, साक्षी, महक, वर्षा देवी, आरती, वंशिका, नीतू, वर्षा, परमजीत, भूमि, राखी, रशमी, तनूजा सिंहमार, भारती, शुभ लक्ष्मी, अन्नू, मीना आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा स्कूल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष सतिंदर नेहरा, अमन शर्मा, सीमा गुजराल, विनोद ठाकुर, सुरेंद्र पाल, सतीश सैनी, संजय शर्मा, रविंद्र कौर मौजूद रहे।