फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kalampura in Kabaddi, Chorpura in Kho-Kho

Karnal News: कबड्डी में कलामपुरा, खो-खो में चोरपुरा की धाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Kalampura in Kabaddi, Chorpura in Kho-Kho
- खंड स्तरीय खेल में दो दिन में हुए 20 खेलों में से महज चार के ही परिणाम घोषित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा स्कूली खेलों में करनाल खंड में वीरवार को कई रोचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों में भी उत्साह दिखाई दिया। फुटबॉल में दयाल सिंह स्कूल सेक्टर-7 का दबदबा रहा, जबकि कबड्डी में कलामपुरा और खो-खो में राजकीय स्कूल चोरपुरा की टीम ने बाजी मारी। विजेता टीमें अब जिला स्तरीय खेलों में हिस्सा लेंगी। जिला स्तरीय खेल 26 से 29 अगस्त तक आयोजित होंगे। इधर, खंड स्तरीय खेलों के परिणाम में गड़बड़ी का भी अंदेशा है। क्योंकि ड्यूटी स्टाफ की ओर से 20 में से महज चार खेलों के ही परिणाम जारी किए गए।

वीरवार को दौड़, खो-खो, ताईक्वांडो और वालीबॉल सहित कई खेलों के तीनों आयु वर्गों के मुकाबले हुए। वालीबॉल के क्वार्टर और सेमिफाइनल मुकाबले हुए। जिसमें अंडर-14 आयु वर्ग में जीएसएसएस पुंडरक और प्रताप पब्लिक स्कूल कुंजपुरा, अंडर-17 आयु वर्ग में आरएस और सीए इंटरनेशनल स्कूल और अंडर- 19 आयु वर्ग में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल और ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल की टीम अंतिम मुकाबले में पहुंची। शुक्रवार को सुबह फाइनल मुकाबला होगा। इसके अलावा क्रिकेट और दौड़ के भी कई मुकाबले होंगे। लड़कों के खेलों के लिए पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


मनमानी के आरोप
हरियाणा स्कूली खेलों के खंड स्तरीय मुकाबलों में ड्यूटी स्टाफ पर मनमानी के आरोप लगने लगे हैं। दो दिन में लड़कों के 20 से ज्यादा खेलों के मुकाबले हुए, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पीटीआई व अन्य शिक्षकों ने इसके परिणाम जारी नहीं किए। महज चार खेलों के ही अंतिम परिणाम की घोषणा की गई, जबकि अन्य किसी भी खेल के परिणाम क्यों नहीं घोषित किए गए, इस बारे अधिकारियों के पास भी कोई जवाब नहीं है। शेड्यूल के अनुसार, 24 अगस्त को लड़कों के खंड स्तर के मुकाबले संपन्न होने थे, लेकिन देर शाम तक भी सभी मुकाबले आयोजित नहीं हो पाए, ऐसे में शुक्रवार को कुछ खेलों के अंतिम मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले वीरवार को बरसात के कारण आउट डोर खेल मैदान में पानी आने के कारण नहीं हो पाए। जबकि इंडोर खेल आयोजित किए गए थे, लेकिन जिम्मेदारी ड्यूटी स्टाफ ने इसके भी परिणाम घोषित नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
अंडर-14

- फुटबॉल : दयाल सिंह सेक्टर-7 प्रथम, बीआरडी विद्यापीठ द्वितीय, डीएवी पुलिस पब्लिक पुलिस लाइन तृतीय।

- कबड्डी : जीएचएस कलामपुरा प्रथम, जीएमएस कैलाश द्वितीय।

अंडर-17

- फुटबॉल : दयाल सिंह सेक्टर-7 प्रथम, चेतन्य स्कूल द्वितीय, डीएवी पुलिस पब्लिक पुलिस लाइन तृतीय।

- खो-खो : जीएचएस चोरपुरा प्रथम, जीएसएसएस प्रेम नगर द्वितीय।

- कबड्डी : बीआरडी विद्यापीठ प्रथम, जीएचएस कलवेहड़ी द्वितीय।

अंडर-19

- फुटबॉल : डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल प्रथम, बीआरडी द्वितीय।

- कबड्डी : नवज्योति स्कूल प्रथम, राजकीय स्कूल काछवा द्वितीय।

- ताईक्वांडो : 25 किलोग्राम भार में तेजस सिंह, 27 में आर्यन, 29 में संदीप, 32 में अंश, 35 में अमन, 38 में सौरभ, 41 में गौरव, 45 में अभिनव, 48 में कर्ण, 51 में अमन, 55 में प्रिंस, 59 में आर्यन, 63 में सावन और 68 किलोग्राम में डीएवी का हर्ष प्रथम रहा।

रात साढ़े नौ बजे तक भी सभी परिणाम घोषित न होना ड्यूटी स्टाफ की लापरवाही है। जब मुकाबले होते हैं तो परिणाम साथ के साथ ही जारी होता है, लेकिन अधिकारिक घोषणा क्यों नहीं की गई, इस बारे में वे अभी नहीं बता सकती। परिणाम क्यों छुपाया गया, इसकी वे जांच कराएंगी। - संगीता, एईओ, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed