फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   kade saanoo vee maan chitthiyaan pa...

कदे सानू वी मां चिट्ठियां पा...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
kade saanoo vee maan chitthiyaan pa...
करनाल। कदे सानू वी मां चिट्ठियां पा, नी मां असी कदों दे उडीक दे... और मेला मईया दा.. जैसे भजनों से कर्ण नगरी शनिवार की शाम को गूंजी। मौका था नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में निकली देवी का पंखा शोभा यात्रा और दो समितियों की ओर से अलग-अलग जगहों पर हुई मां झंडेवाली की चौकी का। सभी जगह श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए और सबकी खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

रामलीला भवन से श्री रामलीला सभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें देवी के नौ स्वरूपों के अलावा मां वैष्णो देवी की पिंडी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा रेलवे रोड, सदर बाजार, पुराना शहर, जुंडला गेट आदि के बाजारों से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। इस दौरान देवी का पंखा हाथ में लेकर भी श्रद्धालु चले। जिसे शोभा यात्रा के बाद मां मनसा देवी के मंदिर में मां के अर्पण किया गया। सभा के सचिव गौरव गर्ग ने बताया कि शारदीय नवरात्र में देवी का पंखा निकालने का शुरू से विधान है।
विज्ञापन

उधर, पीपलवाला मंदिर जूंडला गेट की ओर से भी पंखा शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मोहनलाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, नरेश गुप्ता, भूषण गोयल और दीपक गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकियों में मां के चरणों में माथा टेक मांगी सबकी खुशहाली
करनाल। शहर की दो समितियों की ओर से अलग-अलग स्थान पर मां की चौकियों का आयोजन किया जा रहा है। आदिशक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से सेक्टर-14 कृष्णा मंदिर और मां झंडे वाली सेवा समिति की ओर से सेवा समिति आश्रम में आयोजन हो रहा है। दोनों जगह देर रात तक मां की भेंटों पर श्रद्धालु झूमे।

कृष्णा मंदिर में हुए आयोजन में ज्योति प्रज्ज्वलित समाजसेवी राकेश तोमर ने की। वहीं मां की महिमा का गुणगान कलाकार राजेश शर्मा ने किया। इधर, सेवा समिति आश्रम में हुई चौकी में समाजसेवी भारत भूषण कपूर ने मुख्य यजमान के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर राकेश लांबा, कुलभूषण, सुरेंद्र छाबड़ा नरेश गुलाटी और सुशील मौजूद रहे।

13.....श्री राम लीला सभा की ओर से शहर  में पंखा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल झांकियां।

13.....श्री राम लीला सभा की ओर से शहर में पंखा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल झांकियां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed