फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Junk food and cold drinks are increasing the problem of fatty liver in children.

Karnal News: जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स बच्चों में बढ़ा रहे फैटी लिवर की समस्या

Sun, 01 Feb 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 01 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Junk food and cold drinks are increasing the problem of fatty liver in children.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों से छोटे बच्चों में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ा रही है। बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार, यह समस्या पहले बड़ों में देखने को मिलती थी लेकिन अब बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। उनका मानना है कि बच्चों में नमकीन, बिस्किट, पिज्जा-बर्गर जैसे जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स व मीठे पेय का सेवन इस समस्या की बड़ी वजह बन रहा है।
श्रीराम चंद्र मेमोरियल अस्पताल से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल चराया ने बताया कि कम उम्र में लिवर से जुड़ी बीमारियां आगे चलकर कई जटिल समस्याओं का कारण बन सकती हैं। यह खाद्य पदार्थ लिवर में अतिरिक्त चर्बी जमा कर रहे हैं। धीरे-धीरे यही स्थिति नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज का रूप ले लेती है, जो आगे चलकर लिवर को खराब कर सकती है। उन्होंने कहा कि थकान, पेट के दाहिने हिस्से में हल्का दर्द, वजन बढ़ना और बच्चों की सुस्ती जैसे संकेत नजर आने पर सतर्क होने की जरूरत है।
विज्ञापन


- ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 115 से ऊपर बच्चे
जिला नागरिक अस्पताल में करीब 115 या 150 से ऊपर की ओपीडी रोजाना इन मामलों की हो रही है। इनमें आधे से ज्यादा बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने जैसी समस्या देखने को मिल रही है। इसके पीछे यही बाहर का खानपान और घरेलू खानपान को दूर करने जैसे उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मोटापा और हृदय रोगों का बढ़ सकता है खतरा
समय पर ध्यान न देने पर यह समस्या भविष्य में डायबिटीज, मोटापा और हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ा सकती है। डॉ. कमल ने अभिभावकों को बच्चों के खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने संतुलित आहार में हरी सब्जियां, फल, दालें और घर का बना भोजन शामिल करने के साथ-साथ बच्चों को रोजाना शारीरिक गतिविधि के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed