{"_id":"6ab18820f34ee62a680dddbd","slug":"the-tarawari-challengers-team-won-the-match-by-nine-wickets-karnal-news-c-18-knl1018-996526-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तरावड़ी चैलेंजर्स की टीम ने नौ विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तरावड़ी चैलेंजर्स की टीम ने नौ विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
.क्रिकेट प्रतियोगिता के दाैरान शाॅट मारता खिलाड़ी। संवाद
करनाल। नमो क्रिकेट लीग के तीसरे दिन सेक्टर नौ और मेरठ रोड स्थित राणा ब्रदर्स क्रिकेट एकेडमी के मैदान में 19 मैच खेले गए। प्रतियोगिता के तीसरे दिन जेनपुर ने दो मैच जीते। सांभली पेंथर ने दो रन से जीत हासिल की। थंडर स्टॉर्म, तरावड़ी चैलेंजर्स और बाबा काछवा जैसी टीमों ने भी जीत दर्ज की।
कुल 19 मैच खेले गए, जिनमें अन्य कई टीमों ने भी जीत हासिल की। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने मैदान में पहुंचकर सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने टीमों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं। यह उनकी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच है। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिताएं सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित की जा रही हैं। खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ाता है।