फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last day for admission to NCVT trades.

Karnal News: एनसीवीटी ट्रेड में दाखिला लेने का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission to NCVT trades.
एआई निर्मित इमेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले की आठ सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विभिन्न ट्रेडों की सीटें अभी भी रिक्त हैं। विद्यार्थियों को इन खाली सीटों पर मौके पर दाखिले का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। एनसीवीटी ट्रेडों में दाखिले की अंतिम तिथि 22 सितंबर है, जबकि एससीवीटी ट्रेडों के लिए 30 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकता है।
इच्छुक विद्यार्थी संबंधित आईटीआई में पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दाखिला ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए विद्यार्थियों को दोपहर 12 बजे तक संस्थान में पहुंचना होगा। इसके बाद उपलब्ध सीटों के अनुसार मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। जिले की कुल दस सरकारी आईटीआई में से आठ में सीटें खाली हैं। जांबा और नलवी आईटीआई में सभी सीटें भर चुकी हैं। बाबू मूल चंद प्रौद्योगिकी संस्थान के प्राचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि आईटीआई प्रबंधन ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर रहा है, जिन्होंने दाखिला लिया पर नियमित नहीं आ रहे। नियमों के अनुसार सीट उपलब्ध होने पर नए विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा सकेगा।
विज्ञापन

महिला आईटीआई के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रतीक कुमार ने विद्यार्थियों से समय पर संस्थान पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, वे रिक्त सीटों की जानकारी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed