फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   JPS Academy, Nissing, takes first place in the Red Ribbon Quiz.

Karnal News: रेड रिबन क्विज में जेपीएस अकादमी निसिंग प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
JPS Academy, Nissing, takes first place in the Red Ribbon Quiz.
करनाल। सेक्टर-13 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जेपीएस अकादमी निसिंग की टीम प्रथम रही। गीता मॉडर्न स्कूल तरावड़ी द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिड़ाओ तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को एड्स के प्रति जागरूक करना था। जिले के 39 निजी व सरकारी स्कूलों की टीमों ने इसमें भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने एड्स जैसी गंभीर बीमारी के ज्ञान और रोकथाम पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव और भ्रांतियों की जानकारी दी। एचआईवी काउंसिल ममता रानी ने भी बच्चों को एड्स के फैलने के कारण और उपायों के बारे में बताया। प्रथम टीम को तीन हजार रुपये, द्वितीय को दो हजार और तृतीय टीम को एक हजार रुपये दिए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed