फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jobs in Haryana Backward

शिक्षा और रोजगार में पिछड़ा प्रदेश : इनेलो

Fri, 03 Jan 2014 12:08 AM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 03 Jan 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jobs in Haryana Backward
इनेलो अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव रामदिया चावरिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री का कहना है कि वह 65 हजार युवाओं को रोजगार देंगे जो पूरी तरह से झूठी घोषणा है। उन्होंने कहा कि नौकरियों के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। प्रदेश में भाई-भतीजावाद का बोलबाला है। युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षित युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में शिक्षा, खेल सहित अन्य विभागों का दीवालिया निकला हुआ है। शिक्षा विभाग में सैकड़ों पद टीचरों के खाली पडे़े हैं। खेल कोचों की कमी के कारण खिलाड़ी दूसरे जिलों में पलायन करने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे इनेलो के संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर मोनू बालू, आशा, राजेश पहलवान, निरजू, दिलबाग, सतीश, सुरेंद्र, हरवंश, सुखदेव, रिंकू, अमन, पंकज कुमार, अरमान, संजय और आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed