फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   President Droupadi Murmu will arrive in the holy city on November 1st.

Karnal News: एक नवंबर को धर्मनगरी पहुंचेगीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
President Droupadi Murmu will arrive in the holy city on November 1st.
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र। संवाद
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक नवंबर को धर्मनगरी पहुंचेगी, जहां वे गुरुकुल कुरुक्षेत्र में मनाए जा रहे महान स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह में मुख्यातिथि होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू का धर्मनगरी में यह चार साल बाद दौरा होगा, जिसके लिए गुरुकुल में तैयारी तेज कर दी गई हैं। वहीं सोमवार को जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने भी आयोजन स्थल का जायजा लिया। राष्ट्रपति अपने दौरे में कुरुक्षेत्र के गुरुकुल की ऐतिहासिक और वैदिक परंपरा को देखेंगी। समारोह में करीब 20 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

समारोह 31 अक्तूबर व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम घोष अध्यक्षता करेंगे और मुख्यमंत्री नायब सैनी विशेष अतिथि रहेंगे। मुख्य वक्ता गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत होंगे। इस समारोह के दौरान गुरुकुल का 114वां स्थापना समारोह भी मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इससे पहले 29 नवंबर 2022 को धर्मनगरी पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मसरोवर पर पूजा-अर्चना की तो वहीं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का उद्घाटन भी किया था। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भी शिरकत की थी।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर के ऊपर से उड़ान भर चुकीं हैं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अक्तूबर 2025 में राफेल विमान से कुरुक्षेत्र के ऊपर उड़ान भरी और ब्रह्मसरोवर को देखकर देशवासियों को संदेश दिया था कि यह भूमि हमारी सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने अपनी उड़ान के दौरान ही देशवासियों के नाम संदेश में ब्रह्मसरोवर की भव्यता का संदेश दिया था। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राफेल की इस उड़ान से मैं प्राचीन भूमि और ब्रह्मसरोवर को देख रही हूं। जो हमारी सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है। राष्ट्रपति के इस संदेश ने ब्रह्मसरोवर और गीता जन्मस्थली की ख्याति को विश्व भर में पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 को होगी अंतिम रिहर्सल
जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि सभी विभागों की ओर से की जाने वाली तैयारी की अंतिम रिहर्सल 30 अक्तूबर को होगी। उन्होंने जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के दौरे की सभी तैयारी समयबद्ध, पुख्ता और प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी की जाएं। प्रशासन की ओर से कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान गुरुकुल में महत्वपूर्ण बैठक भी की। बैठक में स्वामी श्रद्धानंद की जयंती कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed