फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   JNV: Enthusiasm among daughters for admission, 33 applications for one seat

जेएनवी : दाखिले के लिए बेटियों में उत्साह, एक सीट पर 33 आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
JNV: Enthusiasm among daughters for admission, 33 applications for one seat
- कक्षा छठी की 80 सीटों पर दाखिले के लिए आए 3001 आवेदन, इनमें 1632 लड़कियां
विज्ञापन

- प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को, जिले में बनाए गए हैं 12 केंद्र

गगन तलवार
करनाल/असंध। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में दाखिले के लिए इस बार बेटियों में ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। ऐसे में दाखिले के लिए मेरिट में जगह बनाने के लिए भी बेटियों को खासी मेहनत करनी पड़ेगी। क्योंकि आवेदनों के अनुसार, एक सीट पर दाखिले के लिए 33 लड़कियां दौड़ में हैं।
करनाल में जेएनवी सग्गा गांव में है, जहां कक्षा छठी में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। संस्थान में कुल 80 सीटों पर दाखिला दिया जाना है। जिस पर 3001 आवेदन आए हैं, इनमें 1632 आवेदन बेटियों के हैं। कुल सीटों में आधी सीटें यानी 40 पर केवल लड़कियों को ही दाखिला मिलेगा। ऐसे में लड़कों की तुलना में एक सीट पर दाखिले के लिए लड़कियों की कतार लंबी है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया स्तर पर सभी जेएनवी में कक्षा छठी के लिए 18 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। करनाल में परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा का परिणाम मार्च के अंत तक आना संभावित है। ऐसे में उस परिणाम के आधार पर जो मेरिट बनेगी, उसी के अनुसार ही दाखिला दिया जाएगा। जबकि दाखिले में ओवरऑल आरक्षण प्रदेश सरकार के नियमों के आधार पर ही सभी श्रेणी वर्गों में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
गत वर्ष से 865 आवेदन अधिक
पिछले दो वर्ष में आए आवेदनों की स्थिति पर निगाह डालें तो इस बार ओवरऑल रुझान भी बढ़ा है। 2024 के मुकाबले में इस बार 865 आवेदन अधिक आए हैं। 2024 में 2165 आवेदन आए थे। इनमें महज 1087 आवेदन ही बेटियों के रहे थे। इस बार महिला-पुरुष वर्ग के आंकड़े में भी इजाफा हुआ है। हालांकि 2022 के मुकाबले आवेदन कम आए हैं। 2022 में कक्षा छठी में 3123 आवेदन आए थे।


पढ़ाई व अन्य खर्च सरकार करेगी वहन
प्रत्येक नवोदय विद्यालय एक सह-शैक्षिक आवासीय संस्थान है जो छात्रों को निशुल्क भोजन और आवास, निशुल्क स्कूल ड्रेस, पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी और आने-जाने का रेल और बस किराया प्रदान करता है। हालांकि, नाममात्र शुल्क विकास निधि के रूप में कक्षा छठी से 12वीं तक के छात्रों से प्रतिमाह के हिसाब से लिया जाता है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों, बीपीएल परिवारों की लड़कियों और बच्चों को इस शुल्क के भुगतान से छूट है।



प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं, जिन्हें वेबसाइट (www.navodaya.gov.in) से डाउनलोड किया जा सकता है। यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो रहा है तो वे कार्यदिवस में संस्थान में संपर्क कर सकते हैं। 18 जनवरी को प्रवेश परीक्षा होगी। कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 3001 आवेदन आए हैं, इनमें 1632 लड़कियां हैं।
- अजीत कुमार, प्रिंसिपल, जेएनवी सग्गा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed