फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal Lok Sabha seat, MLA Surjakheda came out in support of BJP candidate Manohar Lal, JJP got big blow

करनाल लोकसभा सीट: भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के समर्थन में उतरे विधायक सुरजाखेड़ा, जजपा को लगा बड़ा झटका

Tue, 07 May 2024 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2024 10:22 AM IST
सार

जजपा के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने खुलकर अपना समर्थन पूर्व सीएम मनोहर लाल को देने का एलान कर दिया। जजपा विधायक ने कहा कि वह हमेशा जननायक जनता पार्टी के साथ खड़े रहे लेकिन उनकी लगातार अनदेखी होती रही है। 

विज्ञापन
Karnal Lok Sabha seat, MLA Surjakheda came out in support of BJP candidate Manohar Lal, JJP got big blow
पूर्व सीएम के साथ जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई बार पार्टी में रहकर बागी तेवर अपनाने वाले नरवाना से जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने सोमवार को भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है। जो जननायक जनता पार्टी (जजपा) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन


बताते हैं कि सोमवार को विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा करनाल के सेक्टर-6 स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने खुलकर अपना समर्थन मनोहर लाल को देने का एलान कर दिया। विधायक सुरजाखेड़ा ने कहा कि वे पूरी तरह से मनोहर लाल के साथ रहकर चुनाव में उनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


जजपा विधायक ने कहा कि वह हमेशा जननायक जनता पार्टी के साथ खड़े रहे लेकिन उनकी लगातार अनदेखी होती रही है। जबकि मनोहर लाल जब सीएम थे तो उन्होंने उनकी हर मांग को गंभीरता से लिया और करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं नरवाना क्षेत्र को दीं। यही कारण है कि वह लोकसभा चुनाव में करनाल लोक सभा के प्रत्याशी मनोहर लाल को समर्थन देने आए हैं। उन्होंने बताया कि मनोहर लाल के मुख्यमंत्रित्व काल में केवल नरवाना शहर के विकास के लिए 200 करोड़ रुपए दिए जो कोई आम बात नहीं है। वहीं गांवों में वाटर बॉक्स, चौपालें, तालाब, सुंदरीकरण, सड़कों व गलियों के लगातार विकास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजाखेड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय हित पार्टी से ऊपर है। वह देश को विकास के पथ पर ले जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा को समर्थन उनके समर्थकों के साथ लिया गया एक सामूहिक निर्णय है। प्रधानमंत्री मोदी और मनोहर लाल की नीतियों और देशहित में किए गए कार्यों से प्रभावित रहे हैं। इधर, जजपा जिलाध्यक्ष गुरुदेव रंबा का कहना है कि विधायक सुरजाखेड़ा पिछले एक साल से बागी हैं, उनके जाने से जजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed