फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jila Parisad Chairmen dies at 61

जिला परिषद चेयरमैन अंग्रेज सिंह धूमसी नहीं रहे

Tue, 01 Oct 2013 12:48 AM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 01 Oct 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद चेयरमैन अंग्रेज सिंह धूमसी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 62 साल के थे। धूमसी चंडीगढ़ के विकास सदन में पंचायती राज की बैठक में हिस्सा लेने गए थे।
विज्ञापन


बैठक  को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश संबोधित कर रहे थे। बैठक के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 फोर्टिस प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें करीब सवा एक बजे अस्पताल लाया गया था और करीब दो बजे उनका निधन हो गया। वहीं, उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे जिलेे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना के बाद पूरे क्षेत्र के लोग शोकाकुल परिवार को दिलासा देने उनके गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमसी के निधन पर जिले के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया। अंग्रेज सिंह का जन्म वर्ष 1951 में गांव धूमसी में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार धूमसी गांव में ही किया जाएगा।

वर्ष 2010 में जिला परिषद के सदस्य बने
वर्ष 2010 में वह जिला परिषद के सदस्य चुने गए और बाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सहयोग से जिला परिषद के चेयरमैन बने। उनके पिता सरदार पूर्ण सिंह क्षेत्र के जाने माने जमींदार थे।


 उनकी छह संतान में वह सबसे छोटे थे। अंग्रेज सिंह के पिता सहित उनके तीन भाइयों का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे, जबकि उनके दो लड़के और एक लड़की अमेरिका तथा आस्ट्रेलिया में रहते हैं। जिला परिषद चेयरमैन अंग्रेज सिंह धूमसी किसी के परिचय के मोहताज नहीं थे।

वह पूरे जिले सहित प्रदेश में दबंग राजनीति के लिए जाने जाते थे। कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और मंत्रियों से वह मुखर स्वभाव से काम कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed