{"_id":"69922a3e100cc962e70e39b2","slug":"jewellery-and-cash-stolen-after-house-lock-was-broken-karnal-news-c-18-knl1018-846595-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी
Mon, 16 Feb 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। कैमला गांव में नौ फरवरी को महिला गीता के मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के गहने और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। मकान मालकिन अपने मायके पानीपत गई हुई थीं। उन्होंने गांव के दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाया है। गीता ने बताया कि सोने का टीका, चांदी की पाजेब और 15 हजार रुपये चोरी हुए हैं। शनिवार शाम को वह लौटीं तो चोरी का पता चला। पुलिस जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला ने शिकायत में जिन युवकों के नाम दिए हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी, ताकि मामले का खुलासा हो सके। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन