फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jewelery worth one crore recovered from theft accused

Karnal News: चोरी के आरोपियों से एक करोड़ के जेवर बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth one crore recovered from theft accused
करनाल। सेक्टर-सात स्थित राज ज्वैलर्स के मालिक की कोठी से चोरी हुए एक करोड़ के जेवर को पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद बरामद कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को छह दिसंबर को दिल्ली से काबू किया था, जिन्हें 10 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी वीर सिंह ने बताया कि सर्राफा कारोबारी जितेंद्र कुमार ने अपने घर पर नौकर रखे हैं। उन्होंने नौकरों के लिए छत पर अलग से कमरा बनाया हुआ है। उनके पास 20 अक्तूबर को दिल्ली की एक कंपनी सूरज सर्वेंट के माध्यम से विनोद नाम का नौकर आया था, लेकिन उसकी वेरिफिकेशन नहीं की गई थी। ज्वैलर्स जितेंद्र के बेटे चिराग ने 26 अक्तूबर की रात सोते समय अपनी डायमंड रिंग व ब्रेसलेट तथा घड़ी निकालकर अपने कमरे में ही बेड की दराज में रख दी थी। वह 27 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे उठने के बाद नहाने के लिए चला गया। इसके बाद उसने अपनी रिंग एवं ब्रेसलेट देखे तो मौके से गायब मिले। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें नौकर पर चोरी का आरोप लगाया। शिकायत में चोरी गए सामानों की कीमत करीब एक करोड़ बताई गई थी। साथ ही सीसीटीवी में रिकार्ड घटना की फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी नौकर विनोद का असली नाम चलचित्र पता चला है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर्मचारी हिम्मत सिंह को सौंपी गई थी। इसके बाद छह दिसंबर को आरोपी नौकर विनोद उर्फ चलचित्र और मोहम्मद जाहिर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। सात दिसंबर को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके तीसरे साथी कासिंद्र निवासी मधुबनी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed