फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jeena Chauhan left her brother-sister's wedding for studies and became a topper

Karnal News: जीना चौहान ने पढ़ाई के लिए छोड़ी भाई-बहन की शादी, बनीं टॉपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Jeena Chauhan left her brother-sister's wedding for studies and became a topper
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी की बेटी जीना चौहान ने पढ़ाई के लिए पारिवारिक कार्यक्रमों, भाई-बहनों की शादी और मामा के घर पर हुए जागरण तक से दूरी बनाई और रातभर पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है।
निगदू खंड के बीर बड़ालवा गांव के रहने वाले किसान सतबीर सिंह की बेटी जीना चौहान ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 495 अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता उन्हें बिना ट्यूशन के पढ़ाई करते हुए मिली है।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में छात्रा ने बताया कि वह रात्रि भोजन के बाद देर रात तक पढ़ाई में जुटी रहती थीं। कई बार तो पूरी रात पढ़ाई की।
छात्रा ने बताया कि फरवरी माह में उनके रिश्ते के तीन भाई-बहनों की शादी और मामा के घर जागरण था, जिसमें वह शामिल नहीं हुई। उस समय नाराज होने वाले परिवार के वही सदस्य अब कॉल करके उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed