फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   JE of Panchayati Raj Department arrested red handed taking bribe of 15 thousand rupees

पंचायती राज विभाग का जेई 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
JE of Panchayati Raj Department arrested red handed taking bribe of 15 thousand rupees
JE of Panchayati Raj Department arrested red handed taking bribe of 15 thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्टेट विजिलेंस की टीम ने सोमवार को करनाल के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय (बीडीपीओ) में तैनात जेई आनंद प्रकाश को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई गांव निडाना जिला रोहतक का रहने वाला है। जिसे स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की इंस्पेक्टर प्रवीन कुमारी ने खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार किया है।

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो करनाल के इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह करनाल निवासी नरेश कुमार की ओर से शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह निर्माण कार्य का ठेकेदार है। जो कि पंचायती राज के तहत सड़कों सहित अन्य ठेके पर कार्य लेता है। जेई आनंद प्रकाश ने उसके पूर्व में किए गए निर्माण कार्य के बिल को पास कराने की एवज में उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी रिश्वत न देने पर निर्माण कार्य के बिल पास न करने की बार-बार धमकी देता था। परेशान होकर उसने विजिलेंस को शिकायत दी और आरोपी से 15 हजार रुपये में बात फाइनल की। जिसे सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय के बाहर बुलाया गया है। वहीं स्टेट विजिलेंस ने इंस्पेक्टर प्रवीन कुमारी की अगुवाई में टीम तैयार की और शिकायतकर्ता के साथ मिलकर योजना बनाई। इसके बाद आरोपी जेई आनंद प्रकाश को बीडीपीओ कार्यालय के बाहर से ही 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान ही आरोपी जेई ने ठेकेदार के अलावा किन-किन लोगों से रिश्वत ली है और यह पैसा कहां-कहां और किस-किस अधिकारी के पास जाता है। इसकी पूरी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed