{"_id":"696163f6f714ab0ee30060b1","slug":"jcbs-were-used-on-four-illegal-colonies-karnal-news-c-18-knl1018-820105-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चार अवैध कॉलोनियों पर में चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चार अवैध कॉलोनियों पर में चली जेसीबी
विज्ञापन
अवैध निर्माण गिराता पीला पंजा । प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को पुलिस बल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सहयोग से चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। पहली अवैध कॉलोनी घोघड़ीपुर फाटक वाले पुल के नीचे बाईं और कस्बा के पास स्थित एरिया लगभग 3 एकड़ में काटी जा रही थी। टीम ने इस कॉलोनी में तीन डीपीसी और पक्की सड़कों के साथ सीवरेज नेटवर्क को ध्वस्त किया। इसके बाद दूसरी अवैध कॉलोनी मूनक रोड स्थित हकीकत नगर के सामने कस्बा में करीब आठ एकड़ में काटी जा रही थी। इसमें दो निर्माणाधीन मकान, तीन डीपीसी व सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार तीसरी अवैध कॉलोनी केंद्रीय विद्यालय के सामने नजदीक कैथल रोड पर कस्बा करनाल में 17 एकड़ में काटी जा रही थी। यहां सात डीपीसी एक निर्माणाधीन मकान, निर्माण सामग्री व सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। इसके बाद चौथी अवैध कॉलोनी कस्बा जिला जेल के सामने बालाजी कॉलोनी के पीछे लगभग 2.5 एकड़ में काटी जा रही थी। यहां सभी कच्ची सड़कों को उखाड़ा गया।
जिला योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वाले की लगातार एफआईआर भी करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे डीलरों के जाल में न फंसे और शहर में बनी वैध कॉलोनियों में प्लाट खरीद कर अपना घर बनाएं।