फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   jcb,s claw killed guru

तेज म्यूजिक कर चालक ने गुरु की जेसीबी का पंजा मारकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
jcb,s claw killed guru
बसताड़ा स्थित शिव भट्ठे पर एक जेसीबी चालक ने अपने गुरु और ट्रैक्टर ट्राली चालक की हत्या कर दी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वह नींद में था। तभी आरोपी ने जेसीबी का पंजा उसके शरीर में उतार दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने तेज साउंड में म्यूजिक चालू कर दिया, ताकि ट्रैक्टर ट्राली चालक की चीखें दब जाए और किसी को इसकी भनक न लगे। सुबह भट्ठे के मजदूरों की नींद खुली तो शव देखकर उन्होंने मधुबन पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल वारदात के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मृतक के जीजा अनिल कुमार ने बताया कि यूपी के सहारनपुर लखनोली गांव का रहने गुरदीप पुत्र पृथ्वी बसताड़ा स्थित शिव भट्टा पर ट्रैक्टर-ट्राली चलाने का काम करता था। उसका साला गुरदीप रात को भट्ठे पर ही सोता था। आरोप है कि बीती रात जब उसका साला गुरदीप सोया हुआ था तो आरोपी जेसीबी चालक बंटी निवासी बाबैल गांव पानीपत ने सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने तेज आवाज में म्यूजिक चलाया और भट्ठे पर सो रहे गुरदीप के शरीर में जेसीबी का पंजा घोंप दिया। साउंड की आवाज में भट्ठे पर सो रहे मजदूरों को भी गुरदीप की चीख नहीं सुनाई दी। सुबह मजदूरों ने बताया कि जेसीबी चालक बंटी तेज आवाज में रात को म्यूजिक बजा रहा था। इस कारण उन्हें घटना के संबंध में जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर गुरदीप का शव फोल्डिंग पर पड़ा मिला है और फोल्डिंग भी टूटा हुआ पाया गया है। जेसीबी का पंजा गुरदीप की कमर में धंसा मिला है।
विज्ञापन

डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे
वारदात के बाद डीएसपी रामदत्त, थाना प्रभारी तरसेम और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसताड़ा शिव भट्ठे पर कार्यरत एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक गुरदीप की हत्या की सूचना मिली है। मृतक के जीजा ने बाबैल गांव पानीपत निवासी बंटी पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर हत्यारोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। छानबीन जारी है।-तरसेम कांबोज, थाना प्रभारी मधुबन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed