{"_id":"66aec06ac8f849c4f60cc74a","slug":"javelin-throw-competition-will-be-held-in-panipat-on-7th-karnal-news-c-18-knl1008-445153-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सात को पानीपत में होगी जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सात को पानीपत में होगी जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नीरज चोपड़ा तृतीय ओपन हरियाणा जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन सात अगस्त को पानीपत के नए सिवाह स्टेडियम में किया जाएगा। एथलेटिक्स हरियाणा के राजकुमार मिटान ने बताया कि यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग में करवाई जाएगी जिसमें जैवलिन थ्रो के 100 एथलीट भाग ले सकेंगे।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि टोक्यो (जापान) ओलंपिक खेलों में हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत और हरियाणा का नाम रोशन किया था। इसी उपलक्ष्य में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा सभी राज्यों में नीरज चोपड़ा ओपन जैवलिन थ्रो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है। जिसमें सीनियर, जूनियर और सब जूनियर खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा होंगे।
इस प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन से जो खिलाड़ी वंचित रह गए हैं वह सात अगस्त तक ऑफलाइन माध्यम से एंट्री करवा सकते हैं। सब जूनियर में 10 साल से 14 साल के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। निर्धारित आयु वर्ग : 20 आयु वर्ग में खिलाड़ियों की जन्म तिथि आठ अगस्त 2004 से सात अगस्त 2006, 18 आयु वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि आठ अगस्त 2006 से सात अगस्त 2008, 16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों की जन्म तिथि आठ अगस्त 2008 से सात अगस्त 2010 के बीच।