फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jam of trucks and tankers of gas plant...

Karnal News: गैस प्लांट के ट्रक और टैंकरों का चक्का जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jam of trucks and tankers of gas plant...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। प्रदेश सरकार की ओर से लाए गए नए कानून के विरोध में गुढ़ा गैस प्लांट में कार्यरत ट्रक व टैंकर चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। चालकों ने ट्रकों का चक्का जाम करते हुए गैस प्लांट के सामने प्रदर्शन किया।

शनिवार को गुढ़ा गैस प्लांट में कार्यरत हजारों ट्रक व टैंकर चालक एकत्रित हो गए। उन्होंने गेट के सामने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। ट्रक चालकों ने बताया कि सरकार की ओर से हाल में हिट एंड रन कानून में नया प्रावधान किया गया है, जिसके चलते अगर कोई ट्रक या टैंकर चालक जीटी रोड पर चलता है और गलती से कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है या उसकी मौत हो जाती है तो नए नियमों के अनुसार ट्रक चालक को 10 साल की कैद या कम से कम सात लाख रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। जिसके कारण ट्रक व टैंकर चालकों में रोष है। ट्रक चालकों का कहना है कि वह जीटी रोड पर दिन-रात चलते हैं और कोई भी ट्रक या अन्य वाहन चालक जानबूझकर किसी हादसे को अंजाम नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed