फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   - Jagmohan had become the charioteer of Lal Krishna in Karnanagari, brought him in the car from the Naval Airstrip to the rally ground.

Karnal News: - कर्णनगरी में जगमोहन बने थे लाल कृष्ण के सारथी, नेवल हवाई पट्टी से रैली मैदान तक कार में लाए थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
- Jagmohan had become the charioteer of Lal Krishna in Karnanagari, brought him in the car from the Naval Airstrip to the rally ground.
- कर्णनगरी में जगमोहन बने थे लाल कृष्ण के सारथी, नेवल हवाई पट्टी से रैली मैदान तक कार में लाए थ
- करनाल के विकास और हवाई पट्टी के इतिहास के बारे में ली थी जानकारी
विज्ञापन

- 15 साल पहले 2009 में करनाल आए थे आडवाणी, सांसद पद के उम्मीदवार आईडी स्वामी के लिए मांगे थे वोट
- सेक्टर-12 में आयोजित रैली को किया था संबोधित

गगन तलवार
करनाल। पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी 15 साल पहले कर्णनगरी आए थे। 2009 के लोक सभा चुनाव के दौरान उन्होंने करनाल सीट से सांसद पद के उम्मीदवार आईडी स्वामी के लिए वोट मांगे थे। उन्होंने सेक्टर-12 के मैदान में हुई भाजपा की रैली को भी संबोधित किया था।
जिस समय लाल कृष्ण आडवानी कर्णनगरी आए थे उस समय भाजपा नेता जग मोहन आनंद को उनका सारथी बनने का मौका मिला था। वर्तमान में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक जगमोहन आनंद ही कार चलाकर आडवानी को रैली मैदान तक लेकर गए थे। नेवल हवाई पट्टी पर उनका हेलिकॉप्टर उतरा था।
विज्ञापन

भाजपा नेता जगमोहन आनंद ने बताया कि कार में आडवानी, आईडी स्वामी और वे स्वयं ही थे। उन्होंने कहा कि उन्हें याद है कि उस समय लाल कृष्ण आडवानी ने करनाल के विकास के बारे में चर्चा की थी, साथ ही हवाई पट्टी के बारे में भी जानकारी ली थी कि ये कब बनी थी। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि मेहनत करनी चाहिए। मेहनत करेंगे तो देश में फिर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि लाल कृष्ण आडवानी को भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा से कर्ण नगरी में भी खुशी की लहर है। वे भी हर साल 8 नवंबर को उनके जन्मदिन पर मिलकर बधाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश में भी भाषण सुनने जुटी थी भीड़
80 के दशक में पुरानी सब्जी मंडी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चुनावी सभा करने आए थे, उस समय भी आडवानी करनाल आये थे। उस दिन तेज बारिश थी। फिर भी लोग उनका भाषण सुनने पहुंचे थे। विदित हो कि आईडी स्वामी करनाल लोकसभा सीट से 1996 और 1999 में चुनाव जीते थे, 2009 में कांग्रेस के अरविंद शर्मा ने उन्हें हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed