फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   jaat protest

सात विदेशी साइंटिस्ट और 800 किसान करनाल में फंसे

Mon, 22 Feb 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो करनाल।
अमर उजाला ब्यूरो करनाल। Updated Mon, 22 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
jaat protest

 रेल और सड़क मार्ग जाम होने के कारण वे न तो चंडीगढ़ जा पा रहे हैं और न ही दिल्ली। फिलहाल उन्हें एनडीआरआई में ही रखा गया है। उधर, लगातार उनके परिजनों के फोन घनघना रहे हैं।

गौरतलब है कि एनडीआरआई में तीन दिवसीय डेयरी उद्योग सम्मेलन हुआ है। शनिवार को संपन्न हुए सम्मेलन में दर्जनभर विदेशी साइंटिस्टस आए हुए थे। इनमें आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, हांगकांग देशों से 15 पशु वैज्ञानिक आए हुए थे। कुछ विदेशी वैज्ञानिक शुक्रवार को ही यहां से निकल गए थे, अब आधे वैज्ञानिक यहीं फसे हुए हैं।  

विज्ञापन

इनके अलावा सम्मेलन में देशभर से आए उद्योगपति और पशुपालक भी जाट आरक्षण आंदोलन के कारण लगे जाम में फंस गए हैं। अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी के साथ डेयरी उद्योग मेले में राजस्थान से करीब 800 किसान व पशुपालक आए थे। सम्मेलन समाप्त होने के बाद अब वे राजस्थान वापस जाने का रास्ते तलाश रहे हैं। लेकिन हर तरफ जाम की स्थिति होने की वजह से वे शहर में ही रुकने को विवश हैं। अजमेर डेयरी के चेयरमैन रामचंद्र चौधरी ने बताया कि वे अब जाट धर्मशाला में रुके हुए हैं, लेकिन करीब आठ सौ लोगों के लिए ज्यादा समय तक यहां रुक पाना संभव नहीं है। घर से निकले हुए भी अधिक दिन हो गया है। इससे किसान अपने पशुओं व खेती को लेकर भी परेशान हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि जिले के सभी रूट जाम होने के चलते, दिल्ली, पंजाब, यूपी व राजस्थान की ओर जाने वाले हजारों यात्री जाम में फंस गए हैं। जिले से बाहर निकलने के सभी मार्ग बंद होने के कारण वे स्वयं को बंधक महसूस कर रहे हैं। शहर से यूपी की ओर जाने वाले मेरठ रोड, जीटी रोड, यमुनानगर इंटर स्टेट हाइवे, असंध, कैथल व हिसार की ओर जाने वाले सभी मार्ग बंद हैं। इसके अलावा, प्रदेश में कई जगह हिंसात्मक घटनाओं में रोडवेज की बसों में आग लगने व स्टेशनों पर आगजनी होने के बाद पूरे प्रदेश में रेलवे व बस सेवा पिछले दो दिनों से ठप्प पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड जाम, शहर में वाहनों को खड़ा करने की जगह नहीं 

जीटी रोड पर जाम होने से शहर में वाहनों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि वाहनाें को शहर में खड़ा करने के लिए जगह कम पड़ गई है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जीटी रोड खाली करवाने के लिए सभी भारी वाहनों को सेक्टर-4 मे खाली पड़े प्लॉटों व ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा करवा दिया है। कई दिनों से जाम में फंसे वाहन चालकों के खाने पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed