फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   jaat agitation, yespal, karnal

जाटों ने किया बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का बहिष्कार

Sat, 11 Feb 2017 12:30 AM IST
kanal
kanal Updated Sat, 11 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
jaat agitation, yespal, karnal
jaat agitation - फोटो : bureau
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से बल्ला गांव में चल रहा शांतिपूर्वक धरना  तेहरवें दिन में प्रवेश कर गया। धरने पर शुक्रवार को समिति के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के अलावा राजनैतिक पार्टियों के लोग मंच पर पहुंचकर आरक्षण की मांग को लेकर आवाज उठाई। इस मौके पर धरने पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का हाथ उठाकर बहिष्कार किया। प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए कई गांवों के लोगों ने बतौर चंदा आर्थिक मदद की। बल्ला गांव में करनाल के जाट महासभा के पूर्व प्रधान प्यारे लाल की अगुवाई में हो रहे धरने में शुक्रवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश स्तर के नेताओं ने हुंकार भरी। समिति के प्रदेश महासचिव महेंद्र पूनिया ने कहा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जिस तरह जेेल में बंद युवकों को दोषी ठहराया है, उससे पता चलता है कि मौजूदा परिस्थितियों में बीजेपी नेतृत्व ने सांसद राजकुमार सैनी की जगह सुभाष बराला को खड़ा कर दिया है। सुभाष बराला का यह बयान निंदनीय है एवं प्रदेशाध्यक्ष का बहिष्कार होना चाहिए। धरने में मौजूद लोगों से हाथ उठाकर उनके मांगों पर समर्थन की मुहर लगाई। समिति के प्रदेश सदस्य वजीर सिंह बड़ाला ने कहा कि समाज शांतिपूर्वक तरीके से आरक्षण की मांग कर रहा है ऐसे में गांधीवादी तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ने का हक सभी को है और इससे किसी अन्य को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। झगड़ों के लिए समुदाय के लोग नहीं वरन नेताओं की ओर से की गई बयानबाजी जिम्मेदार है। समिति के जिला प्रधान नफे सिंह मान ने कहा कि प्रजातांत्रिक तरीके से धरना देने का उन्हें पूरा हक है, यही ताकत सरकार को उनकी मांग पूरा करने पर मजबूर करेगी। वहीं समिति सदस्य बलवान सिंह मान ने कहा कि मांगों के लिए अनिश्चत कालीन धरने देने के लिए समाज के लोगों ने अपना मन बना लिया है जो कि शांतिपूर्वक तरीके से जारी रहेगा। कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव शमसेर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वे प्रदर्शनकारियों की मांग को लटकाने की बजाए अविलंब पूरा करें। ग्रामीणों की ओर से धरने को चंदा जारी ग्रामीणों की ओर से धरनास्थल पर सहायतार्थ चंदा दिया जाना लगातार जारी है । घोघड़ी पुर गांव की ओर से कुल 79 हजार, हसरनपुर से 11हजार व गोविंदगढ़ की ओर से भी 11 हजार देने की घोषणा की गई। धरने की अगुवाई करने वाले प्यारे लाल नरवाल की ओर से भी 11 सौ रुपये दिये गए। इस मौके पर घोघड़ीपुर गांव के कुलदीप मान, चंद्र पाल सिंह, जयपाल, नरेंद्र कुमार, सतबीर सिंह, बल्ला के पूर्व सरपंच रणबीर सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व हलका प्रधान कृष्ण मान, संघर्ष समिति के सदस्य कर्ण सिंह व सुरेश मान सहित अन्य ग्रामीणों ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed