{"_id":"6aee3ab6a85971befd05cc48","slug":"sweets-were-being-prepared-amidst-filth-90-kg-destroyed-karnal-news-c-18-knl1018-1028006-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गंदगी के बीच में बनाई जा रही थी मिठाई, 90 किलो नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गंदगी के बीच में बनाई जा रही थी मिठाई, 90 किलो नष्ट कराई
विज्ञापन
असंध बीकानेर मिष्ठान भंडार से मिली मिठाई को नष्ट करती टीम । संस्था
करनाल/असंध। दिवाली पर मिठाइयों की बिक्री के लिए तैयारी के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने असंध स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के गोदाम पर कार्रवाई की। टीम को गोदाम में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। गंदगी के बीच मिठाई बनाई जा रही थी। टीम ने 90 किलो मिठाई नष्ट कराई। साथ ही चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोदाम से 15 किलो चमचम, 30 किलो गुलाब जामुन, 30 किलो खोया और 15 किलो रस मलाई नष्ट कराई। विभाग की कार्रवाई दिवाली पर बिक्री के लिए मिठाइयां तैयार किए जाने के दौरान की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. कपिला ने बताया कि गोदाम में स्वच्छता का अभाव मिला। मिठाइयां दिवाली पर बिक्री के लिए तैयार की जा रही थीं। टीम ने मौके से चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग इससे पहले भी जिले में मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई कर चुका है। दो नवंबर को कुंजपुरा में श्यामलाल स्वीट्स से खोया और चमचम के नमूने लिए गए थे।
विज्ञापन
जांच के दौरान करीब 50 किलो चमचम को अस्वच्छ स्थिति में पाए जाने पर नष्ट कराया गया था।