Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 motorcycles recovered from four accused

Karnal News: चार आरोपियों से 12 मोटरसाइकिलें बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
12 motorcycles recovered from four accused
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी करने वाले आरोपी संवाद
करनाल। वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को एंटी ऑटो थेफ्ट सीआईए-1 की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। बरामद मोटरसाइकिलों में 10 करनाल जिले की और एक कुरुक्षेत्र की बताई जा रही है।
विज्ञापन

एंटी ऑटो थेफ्ट सीआईए-1 प्रभारी सुरेश कुमार गहलावत ने बताया कि इसके लिए तीन टीमें गठित की गईं थीं। पहली टीम ने जांच अधिकारी दलीप सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-16 करनाल के पास गांव ललयाणी निवासी सौरभ और रोहित को काबू किया। दूसरी टीम ने जांच अधिकारी ऋषिपाल के नेतृत्व में नीलोखेड़ी निवासी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया। तीसरी टीम ने जांच अधिकारी सुखमहेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव डाचर निवासी विशाल को गिरफ्तार किया। चारों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। ब्यूराे
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed