{"_id":"68a7709d65f939ff2407ebda","slug":"it-is-our-duty-to-educate-students-diligently-sudesh-karnal-news-c-18-knl1008-720067-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगन से विद्यार्थियों को शिक्षा देना कर्तव्य : सुदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगन से विद्यार्थियों को शिक्षा देना कर्तव्य : सुदेश
Fri, 22 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
मूनक। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकुराल ने प्री बोर्ड परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के साथ शिक्षा, सफाई और स्वच्छता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि शिक्षा देना हमारा उद्देश्य है जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी को पूरी लग्न से शिक्षा देना ही कर्तव्य है। साथ ही वे विद्यार्थी जो प्री बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेगा उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह, प्रधानाचार्य वीना वर्मा और सुमित मान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन