फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   It is a matter of pride that I was born in this soil, it is an honour that I got the lap of Mother India...

Karnal News: हुई पैदा इस माटी में ये अभिमान है, मिली मां भारती की गोद ये सम्मान है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
It is a matter of pride that I was born in this soil, it is an honour that I got the lap of Mother India...
- दयाल सिंह कॉलेज में हुए सम्मेलन में कवियों ने रचनाएं पेश कर बांधा समां, सामाजिक मुद्दों पर किया कटाक्ष
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हुई पैदा इस माटी में ये अभिमान है, मिली मां भारती की गोद ये सम्मान है... और फूल बनकर महकना, गीत सुख के गुनगुनाना जिंदगी है, गम के बादल आएंगे और जाएंगे,

गम भुला कर मुस्कुराना जिंदगी है...। ऐसी ही तमाम कविताएं पेश कर कवियों ने समां बांधा। साथ ही सामाजिक मुद्दों पर भी प्रहार किया और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति में रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दयाल सिंह कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी (उर्दू प्रकोष्ठ) के सहयोग से हुए आयोजन में मुख्य अतिथि रंगकर्मी एवं साहित्यकार रेशमा कल्याण ‘मीरा’ ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि साहित्य और संस्कृति समाज का दर्पण होते हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी कविता गृहिणी और बंजर का पाठ करते हुए नारी के संघर्ष, समर्पण और सहनशीलता को मार्मिक शब्दों में प्रस्तुत किया। चूल्हे की आंच में जलती रही, फिर भी उजालों की आस रही, अपनों के सपनों में ढलती रही, खुद के लिए न कोई सांस रही। कविता सुनाते हुए कहा कि धरती सी कोमल, मगर बंजर बनी, उम्मीदों के बीज भी सूख गए, स्नेह की बारिश को तरसती रही, कुछ सपने आंखों में धूल गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. आशीमा गक्खड़ ने की।



छह महिलाओं को किया सम्मानित

शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इनमें जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल, दादूपुर रोड़ान कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनिता जून, केवीए डीएवी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मीनू शर्मा, डॉ. गणेशदास शिक्षण संस्थान की प्रिंसिपल डॉ. राकेश संधू, कॉलेज प्रबंधन समिति से डॉ. नीना अरोड़ा और डॉ. पंपा सेन गुप्ता शामिल हैं। इस दौरान प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।




हास्य और व्यंग्यों पर गुदगुदाए श्रोता

कार्यक्रम में रचनाएं सुनकर कई बार सभागार श्रोताओं की तालियों से गूंज उठा। कवि चरणजीत चरण, विनीत पांडेय, दिनेश शर्मा, राधाकांत पांडेय, मेघश्याम मेघ व कवयित्री अनामिका वालिया शर्मा ने कविताओं से समां बांधा। चरणजीत ‘चरण’ ने साहित्य, समाज, राजनीति, संस्कृति और नैतिकता को केंद्र में रखकर अपने भावनात्मक और प्रभावशाली छंदों से सभी को प्रभावित किया। विनीत पांडेय ने हास्य और व्यंग्य के माध्यम से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। दिनेश शर्मा ने देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed