फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   It doesn't feel good to desire this world, Guruji, desire for you...

Karnal News: चंगा लगदा नहीं जग विच वसना, गुरु जी तेरे कोल वसना...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
It doesn't feel good to desire this world, Guruji, desire for you...
अपना आशियाना एवं बलदेव जनसेवा दल की ओर से हुई भजन संध्या में झूमे भक्त
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। सेक्टर-13 की कालरा मार्केट में अपना आशियाना एवं बलदेव जनसेवा दल की ओर से आयोजित भजन संध्या में भक्ति की बयार बही। मंच पर आकर साध्वी पूजा ने जैसे ही माइक थामा पंडाल जय श्री राधे के जयघोष से गूंज उठा, उसके बाद साध्वी पूजा ने, चंगा लगदा नहीं जग विच वसना, गुरु जी तेरे कोल वसना, सतगुरु प्यारे तू जल्दी आना डुबदी नैया तू पार लगाना, आखिर तैनू ही तारना पैना, गुरु जी तेरे कोल वसना, चरना कोल बिठाले मैनू दुखड़े खोल सुनवां, तेनु आखिर तेनु ही सुनना पेना गुरु जी तेरे कोल वसना... भजन गाया भक्त झूमने लगे।
शरण तेरी आयो बांके बिहारी, शरण तेरी आयो बांके बिहारी, पल-पल में परदा किये जा रहे हो, पल-पल में परदा किये जा रहे हो, नजर कब मिलेगी हमारी तुम्हारी, शरण तेरी आयो बांके बिहारी... भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

देर रात तक चली भजन संध्या में हर कोई प्रभु के साथ जुड़ता नजर आया। भजन संध्या में लगभग पांच साल के बच्चे नेकष मल्होत्रा ने, मुझे रास आ गया है तेरे सर पे सिर झूकाना, तुझे मिल गया पुजारी मुझे मिल गाया ठिकाना... भजन गाकर सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या के साथ भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मेयर रेनू बाला गुप्ता, विधायक जगमोहन आनंद, संजय बंठला आदि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना आशियाना और बलदेव जन सेवा दल के सदस्यों ने छह महीने में हांसी रोड शिवपुरी, रामनगर शिवपुरी और जुंडला गेट के शिव पुरी से लगभग एक हजार अस्थियां शनिवार दोपहर को पूरी आस्था के साथ उठाईं और भजन संध्या स्थल पर भोले बाबा के चरणों में रखा गया ताकि हर आने वाले व्यक्ति उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर सके। सेवादार राजुकमार, चरणजीत, जगमेरपाल, अंशुल ग्रोवर, दीपक, अनु मदान, सीमा, कृष्णा और रेखा ने बताया कि शनिवार को भजन संध्या के बाद 27 अप्रैल रविवार को सुबह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे जहां गंगा जी के किनारे पहुंच कर हवन और भजन होंगे और उसके बाद अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed