फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Issued SIMs on fake IDs to meet the target, two arrested

Karnal News: टारगेट पूरा करने के लिए फर्जी आईडी पर सिम किए जारी, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Issued SIMs on fake IDs to meet the target, two arrested
- इस मामले में पहले भी एक आरोपी को किया जा चुका गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिला पुलिस की सीआईए वन की टीम ने टारगेट पूरा करने के लिए फर्जी आईडी पर सिम जारी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने पांच मई को आरोपी सुनील व बबलू निवासी गांव पबाना हसनपुर को गिरफ्तार किया। इससे पहले एक सितंबर 2022 को आरोपी प्रवेश कुमार निवासी गांव जनेसरो को गिरफ्तार कर 57 वोडाफोन सिम बरामद किए थे।
सीआईए वन के उप-निरीक्षक जयपाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विभिन्न जगहों पर स्टॉल लगाकर वोडाफोन आइडिया कंपनी के सिम बेचने का काम करते थे। सिम बेचने के लिए कंपनी की ओर से आरोपियों को प्रति सिम एक निश्चित कमीशन दिया जाता था और एक टारगेट भी दिया जाता था। कंपनी का टारगेट पूरा करने व जल्द पैसे कमाकर अमीर बनने के चक्कर में फर्जी आईडी पर सिम जारी करते थे। आरोपी एक व्यक्ति की आईडी पर अलग-अलग लोगों के फोटो लगाकर कई सिम जारी कर देते थे और उनसे मन मर्जी के मुताबिक रुपये ले लेते थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने वर्ष 2019, 2020 व 2021 के दौरान फर्जी आईडी पर काफी सिम जारी किए थे। इस वारदात के संबंध में वोडाफोन आइडिया के नोडल अधिकारी के बयान पर आरोपियों के खिलाफ लोगों की आईडी पर अन्य लोगों की फोटो लगाकर काफी सिम जारी करने के अपराध में थाना इंद्री में 23 जून 2022 को मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed