फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Is the accused son misleading the police....the police will interrogate him again

Karnal News: हत्यारोपी बेटा कहीं पुलिस को गुमराह तो नहीं कर रहा....दोबारा पूछताछ करेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Is the accused son misleading the police....the police will interrogate him again
करनाल।
विज्ञापन

कमालपुर रोडान में माता पिता की हत्या के आरोपी बेटे हिम्मत सिंह को पुलिस दोबारा सोमवार को अदालत में पेश करेगी। आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा था। पुलिस आरोपी को दोबारा रिमांड पर भी ले सकती है क्योंकि अभी तक आरोपी के पिता महिंद्र का शव नहर से बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को शक है कि कहीं हत्यारोपी बेटा पुलिस को गुमराह तो नहीं कर रहा है।
बता दें कि पिछले छह दिन से पुलिस नहर में महिंद्र के शव की तलाश कर रही है। इसके लिए गोताखारों की कई टीमें लगी हुई है। आरोपी की मां का शव पहले ही मिल चुका है लेकिन अभी तक पिता का शव नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस की आशंका गहराती जा रही है कि कहीं आरोपी पुलिस को गुमराह तो नहीं कर रहा है। आरोपी ने कहीं शव दूसरी जगह तो नहीं फेंका। पुलिस की टीमें दिल्ली तक नहर में महिंद्र के शव को तलाश कर चुकी है। जिन जिन जगहों से नहर कई भागों में बटी है वहां भी अलग अलग नहरों में सर्च अभियान चला चुकी है। वहीं वारदात में प्रयोग किए गए सामान की पुलिस ने आरोपी से बरामदगी कर ली है लेकिन इसके बावजूद शव का नहीं मिलना, समझ से परे है।
विज्ञापन

बता दें आरोपी हिम्मत सिंह अपनी पत्नी के साथ उचाना गांव में रहता है। उसने 13 मार्च की रात को करीब एक बजे साजिश के तहत ड्रिल मशीन से पहले अपने पिता महिंद्र की हत्या की और फिर अपनी मां बाला देवी की हत्या की। उसने ड्रिल से कई बार उनके शरीर पर वार किए। इसके बाद वह अपने दोस्त की कार में दोनों के शवों को डालकर गगसीना के समीप नहर पर गया और वहां उसने शव नहर में फेंक दिए। घर का ताला लगाकर अपने उचाना वाले घर चला गया। इसके बाद दो दिन घर का ताला लगा देखकर महिंद्र के परिवार ने पुलिस को बुलाया और पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों में खून बिखरा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी कैमरे में कार नजर आई। जिसे हिम्मत सिंह लेकर आया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हिम्मत सिंह को पकड़ लिया और अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी ने बताया था कि उसने अपने माता पिता के शव नहर में फेंकें थे लेकिन उसकी मां का शव मिला पिता का अभी तक शव नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed