फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Introduction of the New Year firecrackers and bombs in devotional atmosphere

बम पटाखों और भक्तिमय माहौल में हुआ नए साल का आगाज  

Sun, 01 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 01 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन

रात को 12 बजते ही धर्मनगरी में जहां बम पटाखों से नए साल का आगाज हुआ, वहीं सुबह से मंदिर, गुरुद्वारे, दरगाह और चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर, स्थाणु तीर्थ, कालेश्वर, दुखभंजन मंदिर, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा छठी पातशाही, लायलपुर कालोनी के समक्ष स्थित चर्च और चिश्तिया दरगाह पीर अनवारे सादिक में माथा टेकने के दिनभर श्रद्धालुओं आवाजाही जारी रही। 

विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने यहां पूजा अर्चना कर सुखमय जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। इधर नववर्ष पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा पवित्र ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा यात्रा आयोजित की। श्रीकृष्ण कृपा समिति द्वारा आयोजित इस परिक्रमा में करीब 12 संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य श्रद्धालु शामिल हुुए। वहीं परिक्रमा में ब्लाक समिति के चेयरमैन देवीदयाल शर्मा संकीर्तन मंडली के साथ यात्रा में शामिल हुए।  इधर नगर में भी कई जगह धार्मिक आयोजन हुए। रविवार के अवकाश की वजह लोगों ने नये साल पर मौज मस्ती भी की। यहां कैसल माल में लोगों की भीड़ रही। इसकी वजह से पार्किंग स्थल से लेकर सड़क तक वाहन अटी नजर आई। सेक्टर-17 रोड आर्य समाज मार्केट रोड वाहनों की भीड़ की वजह से जाम की शिकार रही। दोपहर से लेकर रात आठ बजे तक यहां ट्रैफिक जाम के हालात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed