फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   International yoga festival will be held in Indri grain market

Karnal News: इंद्री अनाज मंडी में होगा अंतरराष्ट्रीय योग समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
International yoga festival will be held in Indri grain market
इंद्री। उपमंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। एसडीएम अशोक कुमार मुजाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी नंबर पर मिस कॉल देकर इस हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिवस की क्रिया न मानें, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा भी बनाएं। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की वैज्ञानिक और संतुलित कला है। योगाभ्यास से मनुष्य मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ, सशक्त और संतुलित रहता है। योग न केवल शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करता है बल्कि व्यक्ति और प्रकृति के बीच भी गहरा संबंध बनाता है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक शांति और आंतरिक ऊर्जा का भी स्रोत है। योग तनाव को कम करने में अत्यंत सहायक है और एक तनाव मुक्त व्यक्ति समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकता है। योग प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले प्रभावों को सहन करने की शक्ति भी प्रदान करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed