फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Instructions to suspend JE in Ambala

अंबाला में जेई को सस्पेंड करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Instructions to suspend JE in Ambala
फोटो नंबर - 26 से 28
विज्ञापन

प्रस्तावित लीड...
रिश्वत मांगने के आरोपी जेई को सस्पेंड करने का निर्देश
-बिजली मीटर लगाने के लिए मांगा था 35 हजार रुपये, जनता दरबार में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने की कार्रवाई,
- मंत्री ने अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर छावनी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार के दौरान मंत्री विज एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने रिश्वत मांगने के आरोपी बिजली निगम के जेई को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। वहीं अन्य मामलों में केस दर्ज करने व जांच के निर्देश दिए।
विज ने बिजली निगम जेई के खिलाफ आई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित जेई को सस्पेंड कर उसके खिलाफ जांच के निर्देश दिए। दरबार में आए व्यक्ति ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि कामर्शियल बिजली का मीटर लगाने के नाम पर संबंधित जेई ने उससे 35 हजार रुपये मांगे। जब उसने पैसे नहीं दिए तो परेशान किया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी संबंधित जेई की कार्यप्रणाली की शिकायत की। जिस पर मंत्री विज ने जेई को सस्पेंड कर उसके खिलाफ जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बॉक्स
रात को घर में दबिश, महिला की शिकायत पर एसआई के खिलाफ एडीजीपी को सौंपी जांच
अंबाला। चोरी के एक मामले में आरोपी की धरपकड़ के लिए महेशनगर थाना पुलिस द्वारा देर रात घर में केवल महिलाओं के होने के दौरान छापामारी के मामले में संबंधित सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एडीजीपी को जांच मार्क करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। अंबाला कैंट से पहुंची एक युवती ने बताया कि रात 2 बजे पुलिस उसके घर रेड करने के लिए आई। उस वक्त वह अपनी मां और बहन के साथ थी। इस पर संज्ञान लेते हुए गृहमंत्री ने कहा कि रात को 2 बजे रेड करना कौन सा कानून इजाजत देता है, कहा कि महिला रात को घर पर अकेली है, पुलिस का रात को घर पर जाने का क्या मतलब है। इस मामले में पहले मंत्री ने संबंधित पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए, लेकिन बाद में डीएसपी रामकुमार ने मामला समझाया तो एडीजीपी को जांच करने के निर्देश दिए। रामपुर निवासी युवती ने बताया कि देर रात को रेड करके पुलिस उसके भाई को उठाकर ले गई। उसके भाई पर चोरी करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी है। युवती ने अनिल विज को एक रिकॉर्डिंग भी सुनाई। गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस चोरों को पकड़े। अगर पुलिस पैसे मांगने लगे तो उनसे बड़ा कौन चोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed