फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Instructions to strengthen the security of medical colleges

Karnal News: मेडिकल कॉलेजों की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Instructions to strengthen the security of medical colleges
- कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद डीएमईआर ने प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों को भेजा पत्र
विज्ञापन

- कॉलेज परिसर में सीसीटीवी सहित उचित लाइटिंग की व्यवस्था करने की हिदायत
- केसीजीएमसी के निदेशक ने कॉलेज काउंसिल सहित अधिकारी व कर्मचारियों संग की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के बाद रोष को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग (डीएमईआर) के अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के सरकारी, एडिड व निजी मेडिकल कॉलेजों के परिसर में सीसीटीवी, ड्यूटी रूम की सुविधा, परिवहन सहित उचित लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं।
एसीएस के पत्र के बाद कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एमके गर्ग ने कॉलेज काउंसिल, सिक्योरिटी, आईटी, एस्टेट सहित सभी विभागाध्यक्षों की बैठक ली। जिसमें डीएमईआर के दिशा-निर्देशों के बारे में सभी विभागाध्यक्षों को अवगत कराया। बैठक के दौरान निदेशक ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी। इसमें सबसे पहले मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज अपने निकटतम पुलिस स्टेशन, थाना प्रभारी सहित डीएसपी के साथ संपर्क में रहें। कॉलेज परिसर में एक पुलिस चौकी की स्थापना सुनिश्चित की जाए। उसमें कम से कम एक महिला पुलिस कर्मचारी 24 घंटे तैनात हो। ओपीडी व वार्ड दोनों में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कैमरे तुरंत प्रभाव से लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सभी छात्रावासों, मुख्य द्वार, सड़कों, गोल चक्करों, विभिन्न अस्पताल, कॉलेज ब्लॉकों के परिसर और प्रत्येक मंजिल पर सीसीटीवी लगाए जाएं। सुरक्षा कर्मियों के लिए एक नियंत्रण कक्ष होना चाहिए, जो सीसीटीवी फुटेज पर नियमित रूप से नजर रखें। जिसमें कम से कम तीन माह का स्टोरेज रिकॉर्डिंग बैकअप होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 280 सीसीटीवी लगे हैं और उनमें अभी मात्र 10 दिन की स्टोरेज क्षमता है। जिसकी क्षमता बढ़ाने के लिए संबंधित आईटी विभाग को निर्देश जारी कर दिए है।
सभी ओपीडी में तैनात हों सुरक्षा गार्ड
निदेशक डॉ. एमके गर्ग ने बताया कि सभी ओपीडी और 24 घंटे के लिए बाहरी वार्डों में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं। जहां तक संभव हो, पुरुष और महिला दोनों सुरक्षा गार्ड तैनात हों। वे नियमित सुरक्षा गश्त सुनिश्चित करें। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में हर क्षेत्र में बेहतर रोशनी वाले सुरक्षित पार्किंग क्षेत्र, परिसर में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटिंग सुनिश्चित करें और महिलाओं के लिए रात की शिफ्ट के लिए एस्कॉर्ट सेवाएं या सुरक्षित परिवहन विकल्प प्रदान करने को कहा।

मेडिकल कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी व बच्चे पहनें आईकार्ड
बैठक में सभी कर्मचारियों के लिए आईडी बैज, की-कार्ड या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण सहित सुरक्षित प्रवेश नियंत्रण लागू करने और देर रात में अधिकृत कर्मियों के लिए अधिकृत क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित करने को कहा गया। वहीं सभी वार्डों में पुरुष और महिला डॉक्टरों और नर्सों के लिए अलग-अलग डॉक्टर ड्यूटी रूम और वॉशरूम की उपलब्धता सुनिश्चित करें। खतरे और आपातकालीन स्थितियों, यदि कोई हो, में तुरंत प्रतिक्रिया करने के लिए पैनिक बटन, आपातकालीन फोन या मोबाइल एप आदि सहित एक स्पष्ट आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना विकसित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed