{"_id":"4510df304669cf0de3136f42e097b3c0","slug":"inspector-kundu-innocent-in-rape-case-restored","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम रेप केस मामले में इंस्पेक्टर कुंडू बहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम रेप केस मामले में इंस्पेक्टर कुंडू बहाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Sun, 27 Jul 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्री के एक स्कूल में यौनाचार के मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अनिल
विज्ञापन
कुंडू को बहाल कर दिया गया है। उन पर गलत जांच करने के आरोप थे, जिसे जिला
अदालत ने खारिज कर दिया। आरोपी पक्ष द्वारा क्राइम ब्रांच से जांच करवाने
की मांग पर पुलिस महानिदेशक ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच के आदेश दिए
थे।
क्राइम ब्रांच ने आरोपी मनोज गौतम को क्लीन चिट दे दी थी और जिला अदालत को क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी थी, जिसे अदालत ने मानने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इंस्पेक्टर अनिल कुंडू द्वारा की गई जांच ही सही है, इसलिए इसी पर ट्रायल चलेगा। आरोपी पक्ष ने इंस्पेक्टर अनिल कुंडू पर गलत जांच करने के आरोप लगाए थे।
इसी के मद्देनजर अनिल कुंडू को निलंबित किया गया था। अब विभाग ने अनिल कुंडू के तुरंत बहाली के आदेश दिए हैं। इस मामले के आरोपी स्कूल के प्रिंसिपल न्यायिक हिरासत में हैं और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई हो रही है। अनिल कुंडू इंद्री थाना प्रभारी थे। उस वक्त करीब सात साल की बच्ची के साथ यौनाचार का मामला दर्ज किया गया था।