Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Patients did not receive their registration slips for an hour and a half; doctors sat idle in the OPD.

Karnal News: डेढ़ घंटे तक मरीजों को नहीं मिली पर्ची, ओपीडी में खाली बैठे रहे डॉक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Patients did not receive their registration slips for an hour and a half; doctors sat idle in the OPD.
जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर हड़ताल के दौरान लगी मरीजों की कतार। अमर उजाला
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ा। मरीज पंजीकरण काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए कतार में खड़े रहे। एचकेआरएन कर्मचारियों के काम बंद करने से पर्ची नहीं बनी।
विज्ञापन

अस्पताल में सुबह के समय सबसे ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। शनिवार को भी कई मरीज सुबह ही अस्पताल आ गए थे लेकिन पंजीकरण काउंटर पर पर्ची नहीं बनने से उन्हें इंतजार करना पड़ा। पंजीकरण व्यवस्था प्रभावित होने का असर ओपीडी में दिखाई दिया। नाै बजे शुरू होने वाली ओपीडी में डेढ़ घंटे तक सामान्य दिनों में मरीजों से भरी रहने वाली कुर्सियां खाली रहीं। डॉक्टर अपने कक्षों में बैठे रहे, लेकिन पंजीकरण नहीं होने के कारण मरीज उनके पास नहीं पहुंच सके। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब 10:30 बजे कर्मचारी काम पर लौटे, जिसके बाद अस्पताल की व्यवस्थाएं सामान्य हुईं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में एचकेआरएन के करीब 180 कर्मचारी कार्यरत हैं। ये कर्मचारी पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों से जुड़े कई जरूरी कार्य संभालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मरीजों की पीड़ा
मैं सुबह 8 बजे आ गया था। डेढ़ घंटे से कतार में लगा हूं। मैं टीबी का मरीज हूं। - भीम सिंह, मरीज
मुझे कतार में लगे हुए एक घंटा हो गया है। पता चला कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। - निखिल, मरीज
सुबह सूचना मिली थी कि एचकेआरएन कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। प्रबंधन ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। डेढ़ घंटे बाद कर्मचारी मान गए और वापस काम पर लौट गए। - डॉ. सरिता, पीएमओ, जिला अस्पताल
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा
खाते में वेतन न मिलने पर कल से फिर हड़ताल का एलान
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारी तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारी सुबह
ड्यूटी पर पहुंचते ही काम छोड़कर धरने पर बैठ गए।
जानकारी पर पीएमओ समेत अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारियों को मनाने पहुंचे। पीएमओ ने शनिवार दोपहर तक वेतन खाते में आने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि शनिवार दोपहर तक भी कर्मचारियों के खातों में वेतन नहीं पहुंचा। इससे नाराज कर्मचारियों ने सोमवार सुबह से दोबारा हड़ताल शुरू करने का एलान किया है।

आउटसोर्सिंग हेल्थ स्टाफ मंच की ओर से पीएमओ को सौंपे गए पत्र में बताया गया कि एचकेआरएन के तहत कार्यरत 180 कर्मचारियों का तीन माह से वेतन अटका हुआ है। प्रधान अनिल कुमार के अनुसार, 17 नवंबर को सिविल सर्जन की ओर से आश्वासन दिया गया था लेकिन वेतन नहीं आया। यदि अब भी वेतन जारी नहीं किया गया तो सोमवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर हड़ताल के दौरान लगी मरीजों की कतार। अमर उजाला

जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर हड़ताल के दौरान लगी मरीजों की कतार। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed