फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Innocent died after falling in Johar swamp

Karnal News: मासूम की जोहड़ दलदल में गिरकर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Innocent died after falling in Johar swamp
करनाल। बड़ा गांव में जोहड़ में वीरवार को जोहड़ के दलदल में गिरकर साढ़े तीन वर्ष के मासूम की मौत हो गई। खेलते वक्त साइकिल का टायर जोहड़ में गिर गया था, जिसे निकालते वक्त मासूम गिरकर दलदल में फंस गया। परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, मगर पता नहीं चल सका। बाद में जोहड़ में साइकिल का टायर और मासूम की चप्पल मिलने पर डूबने का शक हुआ। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को जोहड़ से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

कुंजपुरा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सुमन की शादी करीब चार साल पहले करनाल के सेक्टर-चार निवासी ख्याल सिंह के साथ हुई थी। दंपती में विवाद चल रहा था। जिसके चलते सुमन तीन महीने पहले अपने मायके बड़ा गांव में साढ़े तीन वर्ष के बेटे लक्ष्य के साथ आकर रहने लगी। शाम करीब 6:30 बजे लक्ष्य मकान के पास ही बने जोहड़ के पास साइकिल के टायर से खेल रहा था। काफी देर बाद भी बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में परिजनों ने जोहड़ के आसपास खोजबीन की तो उसकी चप्पल और साइकिल का टायर जोहड़ में सूखी पत्ती पर मिला। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने जोहड़ में बच्चे की तलाश की तो दलदल में धंसा बच्चे का शव मिला। लक्ष्य के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि बच्चे का टायर जोहड़ में सूखी पत्ती पर गिर गया। बच्चे को लगा कि पानी नहीं है और वह सूखी पत्ती पर चढ़ गया, मगर नीचे दलदल थी। जिसमे वह धंस गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बॉक्स
दादा- दादी पर था अपहरण का शक
कुंजपुरा थानाक्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सुमन की शादी करीब चार साल पहले 2018 में सेक्टर चार करनाल निवासी ख्याल सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से दंपती के बीच विवाद चल रहा है। पिछले तीन महीने से इकलौते बेटे लक्ष्य के साथ मायके में रह रही थी। जब लक्ष्य कहीं नहीं मिला तो सुमन को शक हुआ कि दादा-दादी बेटे का अपहरण कर ले गए, जिसके बाद पुलिस लेकर सुमन सेक्टर-4 स्थित अपने ससुराल भी पहुंची, लेकिन वहां तलाशी के बाद भी लक्ष्य का पता नहीं चला। रात 11 बजे खबर आई कि लक्ष्य की जोहड़ के दलदल में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन:
दंपती के बीच चल रहा विवाद
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वास्तव में बच्चे की मौत कैसे हुई है क्योंकि दंपती के बीच विवाद चल रहा है। बच्चे को किसी ने गिराया है या फिर वह खुद जोहड़ में गिरा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
- कुलदीप सिंह प्रभारी कुंजपुरा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed