फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   INLD-BSP joint candidate mistreated

Karnal News: इनेलो-बीएसपी के संयुक्त उम्मीदवार से बदसलूकी

Sat, 05 Oct 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 05 Oct 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
INLD-BSP joint candidate mistreated
करनाल। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में इनेलो-बीएसपी के संयुक्त उम्मीदवार मन्नू कश्यप के साथ गढ़ी भरल गांव में बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में उम्मीदवार व उसके साथ समर्थकों के साथ न सिर्फ गाली गलौच हुआ, बल्कि जातिसूचक शब्द भी कहे। मन्नू कश्यप ने अपने फेसबुक आईडी से इस प्रकरण की पोस्ट भी साझा की है।
उम्मीदवार मन्नू कश्यप व उसके समर्थकों का आरोप है कि गांव गढ़ी भरल में कुछ व्यक्तियों ने उनके साथ बदसलूकी की गई है। आरोप है कि इस घटना से न सिर्फ मन्नू कश्यप व उनके समर्थकों को, बल्कि समाज की भावनाएं भी आहत हुई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मामले की शिकायत घरौंडा थाना में की गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गढ़ी भरल गांव में शुक्रवार को मन्नू कश्यप अपने समर्थकों के साथ जनसभा में गए हुए थे। यहां इरफान ने कार्यक्रम रखा था। इसके बाद गांव में और भी कई चाय के कार्यक्रम थे। प्रत्याशी मन्नू कश्यप ने बताया कि जिसके दफ्तर में कार्यक्रम था, वहां पर नाजिम नाम का एक व्यक्ति आया। उसने कार्यक्रम करवाने वाले को ही यह कह दिया कि तेरी हिम्मत कैसे हो गई, यहां पर कार्यक्रम करवाने की। उस आदमी ने हमारे साथ बदतमीजी शुरू कर दी और गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन्नू कश्यप ने न सिर्फ पुलिस को शिकायत की है। बल्कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से भी इस घटना के बारे में लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि आज गढ़ी भरल में राठौर के समर्थकों द्वारा जो मुझसे व मेरे कार्यकर्ताओं के साथ झगड़ा किया गया। बहुत निंदनीय है। सभी साथी, कश्यप डेरा पर पहुंचे। मैं यहीं हूं।


इनेलो-बीएसपी के साझे उम्मीदवार मन्नू कश्यप ने शिकायत दी है। गढ़ी भरल में एक व्यक्ति पर बदतमीजी व जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच अनुरूप आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - राजपाल, थाना प्रभारी घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed