फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Information given about digital platforms and time management

Karnal News: डिजिटल प्लेटफॉर्म और समय प्रबंधन की दी जानकारी

Fri, 14 Nov 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 14 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Information given about digital platforms and time management
घरौंडा। राजकीय महाविद्यालय घरौंडा के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में वीरवार को दो विस्तार व्याख्यान आयोजित हुए। पहले व्याख्यान का विषय था डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये महिलाओं का सशक्तिकरण। डॉ. चोपड़ा ने बताया कि आज के डिजिटल युग में महिलाएं सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा और ई-कॉमर्स के जरिये आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक उपयोग कर अपने कौशल को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। दूसरे व्याख्यान का विषय था छात्र जीवन में समय प्रबंधन की भूमिका। डॉ. चोपड़ा ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और प्राथमिकताओं के सही चयन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग ही सफलता की कुंजी है। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेन्द्र कुमार नागिया ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed