फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Information about ongoing programs for the development of cadets

Karnal News: कैडेटों के विकास के लिए जारी कार्यक्रमों की ली जानकारी

Fri, 30 Jan 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 30 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Information about ongoing programs for the development of cadets
सैनिक स्कूल कुंजपुरा का निरीक्षण करते  लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। वीरवार को वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने सैनिक स्कूल कुंजपुरा का दौरा किया। वहां पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने लेफ्टिनेंट जनरल कटियार को संस्थान की प्रगति, सुविधाओं के विस्तार और कैडेटों के समग्र विकास के लिए जारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।

इसी के साथ 80 बेड क्षमता के नवनिर्मित बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया गया। इसमें जनरल ऑफिसर ने स्कूल सभागार में स्टाफ और कैडेटों को संबोधित किया। कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुशासित, आत्मविश्वासी और सक्षम युवा नेताओं को आकार देने में स्कूल की भूमिका की सराहना की। साथ ही कैडेटों को शिक्षा, खेल और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्टाफ और कैडेटों को निरंतर प्रयासों के माध्यम से शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने छात्रावास सुविधाओं और कैडेटों के मेस का भी दौरा किया। इस मौके पर मेजर जनरल प्रिंस दुग्गल, सब एरिया और एलबीए चेयरमैन और कैप्टन गुरबीर सिंह, विंग कमांडर सोनिया शर्मा और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed