फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   history of Indri assembly constituency is interesting, no political party able to score hat trick for 48 years

Haryana: इंद्री विधानसभा क्षेत्र का इतिहास दिलचस्प, 48 वर्षों से हैट्रिक नहीं लगा पाया कोई सियासी दल

Wed, 04 Sep 2024 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 09:45 AM IST
सार

इंद्री विधानसभा सीट से अब तक सबसे अधिक वोट प्रतिशत देशराज कांबोज के नाम है। पूर्व शिक्षामंत्री ने वर्ष 1977 के चुनाव में जनता पार्टी की टिकट पर 30386 वोट हासिल किए थे। तब केवल चार उम्मीदवार मैदान में थे।

विज्ञापन
history of Indri assembly constituency is interesting, no political party able to score hat trick for 48 years
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में मंत्रियों को सियासी पटखनी देने के लिए मशहूर इंद्री विधानसभा क्षेत्र का इतिहास दिलचस्प है। 48 सालों से यहां कोई भी राजनीतिक दल हैट्रिक नहीं लगा पाया। राजनीतिक पार्टियों ने लगातार दो-दो बार इंद्री की सत्ता तो कई बार संभाली। लेकिन तीसरी दफा जनता ने साथ नहीं दिया।

विज्ञापन


हालांकि 1967 से 1972 तक लगातार तीन चुनाव में कांग्रेस की प्रसन्नी देवी यहां से हैट्रिक लगाने में जरूर कामयाब रहीं। प्रसन्नी के कार्यकाल के बाद 48 साल बीत गए। दो बार लोकदल का, दो बार निर्दलीय उम्मीदवार भीमसेन मेहता जीते। दो दफा कांग्रेस ने बाजी मारी। इन पार्टियों के प्रत्याशी तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे तो मतदाताओं ने नकार दिया। 2014 से लगातार दो बार भाजपा सत्ता पर काबिज है। जनता के जहन में सवाल है कि क्या भाजपा इस मिथक को तोड़ पाएगी।
विज्ञापन


पांच बार कांग्रेस के हाथ रही कमान
इंद्री विधानसभा क्षेत्र के अब तक के इतिहास को देखें तो यहां से पांच बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। दो-दो बार भाजपा, लोकदल और निर्दलीय विधायक चुने गए। बिरादरी के हिसाब से आकलन करें तो पांच बार कांबोज, चार बार जाट और तीन बार पंजाबी समुदाय के हाथ चौधर आई। गत तीन प्लान में दो बार कश्यप बिरादरी के नेता को जनता ने अपना विधायक चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


67.52 प्रतिशत वोट लेकर जीते थे देशराज
इंद्री विधानसभा सीट से अब तक सबसे अधिक वोट प्रतिशत देशराज कांबोज के नाम है। पूर्व शिक्षामंत्री ने वर्ष 1977 के चुनाव में जनता पार्टी की टिकट पर 30386 वोट हासिल किए थे। तब केवल चार उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस से उनके प्रतिद्वंद्वी सुरजीत सिंह को 13493 वोट मिले थे। उनका वोट प्रतिशत 29.98 प्रतिशत था। इस चुनाव में कुल 45006 वोट पड़े। बाकी के दो उम्मीदवारों के वोट एक हजार से भी कम पर सिमट गए। हरियाणा विकास पार्टी की जानकी देवी वर्ष 1991 में महज 18.81 प्रतिशत वोट लेकर एमएलए बनी थी।

अब तक इनके हाथ रही इंद्री की चौधर
वर्ष विधायक- पार्टी
2019 रामकुमार कश्यप- भाजपा
2014 कर्णदेव कांबोज- भाजपा
2009 डाॅ. अशोक कश्यप- इनेलो
2008 भीमसेन मेहता- कांग्रेस
2005 राकेश कांबोज- कांग्रेस
2000 भीमसेन मेहता- निर्दलीय
1996 भीमसेन मेहता- निर्दलीय
1991 जानकी देवी- हरियाणा विकास पार्टी
1987 लक्ष्मण सिंह कांबोज- लोकदल
1982 लक्ष्मण सिंह कांबोज- लोकदल
1977 देशराज कांबोज- जनता पार्टी
1972 प्रसन्नी देवी- कांग्रेस
1968 प्रसन्नी देवी- कांग्रेस
1967 प्रसन्नी देवी- कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed