{"_id":"218ee59b54baee19e369803101f02c08","slug":"indian-national-lokdal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार खत्म : माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार खत्म : माजरा
पाई
Updated Tue, 18 Feb 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक रामपाल माजरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ ही हरियाणा विधानसभा के चुनाव भी हो सकते हैं जिस कारण से इनेलो के कार्यकर्ताओं को अभी से हर समय अपनी कमर कस कर रखनी पड़ेगी। इनेलो कार्यकर्ता अपने को मात्र कार्यकर्ता न समझें बल्कि भावी मुख्यमंत्री समझें। गांव चंदाना में इनेलो के जन जागरण अभियान के तहत प्रजापति चौपाल में उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में से कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है।
हजकां व भाजपा का भी प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। इस पार्टी के कई नेता भ्रष्टाचार के आरोप में फंस चुके हैं और कई जल्दी ही पकड़े जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं में बगावत के सुर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार घोषणाएं तो करती है लेकिन उन पर अमल नहीं करती है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 व 2009 में किसानों को धान पर 50 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की थी, लेकिन इस घोषणा का लाभ आज तक किसानों को नहीं मिला है। इस अवसर पर महेंद्र सिंह नंबरदार, तारा चंद, शमशेर, रामचंद्र, शेर सिंह, सुलतान, राजकुमार, सत्यवान, बलजीत, रामसिंह, सुरेश कश्यप, कृष्ण कश्यप, सतवीर मलिक जाखौली, दरबारा सोंगल मौजूद रहे।