फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Indian Army celebrated Neeraj Chopra victory in Tokyo Olympics 2020

हरियाणा: सूबेदार नीरज चोपड़ा की जीत से सेना का जोश हाई, स्वर्ण पदक जिताने में ऐसे अहम भूमिका भी निभाई

Sun, 08 Aug 2021 03:05 AM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
मोहित धुपड़, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Aug 2021 03:05 AM IST
सार

हरियाणा के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह कहते हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार प्रदेश में हर खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। फोकस अब एथलीट खेलों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी रहेगा। 

विज्ञापन
Indian Army celebrated Neeraj Chopra victory in Tokyo Olympics 2020
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भले ही टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत देश को गर्व का बड़ा मौका दिया है, मगर नीरज की इस जीत में भारतीय सेना का भी बड़ा सहयोग है। वर्ष 2016 में सेना में भर्ती होने के बाद नीरज को न केवल बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग व सुविधाएं उपलब्ध हो पाईं, बल्कि इस खेल में आगे बढ़ने के लिए सेना की ओर से नीरज को पूरा सहयोग व समय भी मिलता रहा। नीरज भारतीय सेना में सूबेदार पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


नीरज की इसी उपलब्धि पर पूरे देश के साथ-साथ भारतीय सेना के जवानों और अफसरों को भी बहुत ज्यादा उत्साह है। जिसके चलते भारतीय सेना समेत अन्य सैन्य बलों द्वारा भी सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए हौसला अफजाई की जा रही है। सेना ने सूबेदार नीरज चोपड़ा के बारे में लिखा है कि नीरज ने साबित कर दिया है कि ‘जहां चाह-वहां राह’।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में यूक्रेन में हुई वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप से अपना अंतरराष्ट्रीय सफर शुरू करने वाले नीरज ने अपने इस खेल के शुरूआत में काफी संघर्ष किया। यह संघर्ष था सुविधाओं को लेकर। हालांकि हरियाणा स्पोर्ट्स हब माना जाता है। मगर पिछले कुछ दशक से यदि देखा जाए तो हरियाणा में कुश्ती, मुक्केबाजी व हॉकी का ही दबदबा रहा है। इन्हीं खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने देश और विदेश में हरियाणा का नाम भी चमकाया है। लेकिन एथलीट खेलों को जितना बढ़ावा प्रदेश में मिलना चाहिए था, वो अपेक्षाकृत नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से नीरज समेत प्रदेश के कई एथलीट सुविधाओं की कमी से हमेशा जूझते रहे। ऐसे में वर्ष 2016 में सेना में भर्ती होने के बाद नीरज चोपड़ा के खेल और उसके सपनों को सेना ने पंख लगाए और बुलंदी की उड़ान नीरज ने भरी। सेना ने नीरज को खेल के लिए हर स्तर पर प्रोत्साहन दिया और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशिक्षण व सुविधाएं भी मिलती रही। नतीजतन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज ने देश का नाम रोशन कर दिया है।

नीरज की उपलब्धि पर सेना का जोश ‘हाई’
नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर सेना का जोश ‘हाई’ है। सेना के सभी रैंक के सभी अफसरों व जवानों ने सोशल मीडिया पर सूबेदार नीरज चोपड़ा को बधाई दी। नीरज के साथ-साथ पहलवान बजरंग पूनिया को भी कांस्य पदक जीतने पर सेना ने बधाई दी है। सेना की ओर से कहा गया है कि नीरज चोपड़ा ने साबित कर दिया है कि नीरज आज उन सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बन गए हैं, जो ओलंपिक में जीत का सपना देखते हैं। आगे कहा जाता है कि सेना पहले से ही आश्वस्त थी कि नीरज बुलंदियों को जरूर छुएगा और आज ओलंपिक में गोल्ड जीता है। राष्ट्र के लिए बड़ा गर्व का विषय है।

नार्दन कमांड की ओर से नीरज को बधाई देते हुए कहा कि नीरज ओलंपिक के मैदान में भी सच्चे सिपाही की तरह लड़ा और जीता। बीएसएफ ने भी नीरज के पदक को देश का गर्व बताते हुए कहा है कि चैंपियन आपने अपने प्रदर्शन से हम सब को गौरवान्वित किया है...जय हिंद। बीएसएफ ने भाला फेंकने वाले नीरज के स्वर्णिम पल का वीडियो भी शेयर किया है। सेना की वाइट नाइट कोर ने कहा है कि सूबदार नीरज चोपड़ा आपको गोल्ड मेडल जीतने पर दिल की गहराइयों से बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed