{"_id":"7eda2245b415955c5bb47341caf128d5","slug":"india-ranks-second-in-the-country-travdi-development-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरावड़ी भारत विकास परिषद देशभर में दूसरे स्थान पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरावड़ी भारत विकास परिषद देशभर में दूसरे स्थान पर
करनाल
Updated Tue, 25 Mar 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत
विज्ञापन
विकास परिषद की स्थानीय शाखा को सांस्कृतिक माह के कार्यक्रमों में बेहतर
प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। रविवार को
अंबाला में भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर प्रांतीय अधिवेशन में तरावड़ी
शाखा को सम्मानित किया गया।
तरावड़ी शाखा को प्रांत स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए भी सम्मानित किया गया। शाखा के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि शाखा सदस्य दिनेश गर्ग को भी प्रांत में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के सेवा कृत होने पर सम्मानित किया गया।
शाखा अध्यक्ष ने कहा कि शाखा के सभी सदस्यों के सहयोग के चलते ही शाखा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्षों में शाखा ओर बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त करेंगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, सहसचिव योगेश मिड्डा व परिषद् के अन्य सदस्य मौजूद रहे।