फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Independent candidates could not prove their vote share

Karnal News: वोट कटवा साबित नहीं हो पाए आजाद उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Independent candidates could not prove their vote share
वोट कटवा साबित नहीं हो पाए आजाद उम्मीदवार
विज्ञापन


- 31 प्रत्याशियों को 200 से अधिक व नौ को 100 से ज्यादा वोट नहीं मिल पाए
- बड़े प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ने के लिए उतरे थे मैदान में

जितेंद्र सक्सेना
करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीटी बेल्ट के जिलों में वोट काटने के लिए मैदान में उतरे निर्दलीय बेअसर रहे। इनमें 31 प्रत्याशी तो मत प्राप्त करने में 200 का आंकड़ा भी छू नहीं पाए जबकि कुछ प्रत्याशी ऐसे भी रहे जिन्हें 100 वोट भी नहीं मिले।
अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में कई प्रत्याशियों ने क्षेत्रीय और स्थानीय पार्टियों के अलावा आजाद उम्मीद के रूप में नामांकन दाखिल किया था ताकि वे प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के लिए वोट कटवा बन सकें, लेकिन वे 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। इनमें से अंबाला कैंट में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े जसविंदर गोलू ने 146 और सुनील वर्मा ने मात्र 100 वोट प्राप्त किए। वहीं अंबाला शहर में भूपेंद्र ने 166, सुनील दत्त ने 138, मयूर नंदा ने 137 और सचिन कुमार ने 124 वोट हासिल किए। नारायणगढ़ और मुलाना में स्थित ठीक रही। यहां के प्रत्याशियों ने 200 से अधिक मत प्राप्त किए।
विज्ञापन

यमुनानगर में कंचन शर्मा ने 142 मत प्राप्त किए। वहीं रादौर के अनिल कुमार ने 177 और अशोक कुमार ने 174 मत हासिल किए। जगाधरी से आदित्य कुमार शास्त्री ने 166 सोनी ने 149 और गुरदेव सिंह 114 वोट ही ले सके। करनाल में वीरेंद्र कुमार चावला ने 149, नीरू बाला सैनी ने 98, एडवोकेट प्रदीप सैनी ने 63, हरदीप सिंह ने 55, धर्मेंद्र ने 55 और यशदेव गोयल ने 53 वोट हासिल किए। वहीं इंद्री से संजय कुमार को 161 और घरौंडा से भूपेंद्र सिंह को 144 मत ही प्राप्त हुए। नीलोखेड़ी में सुंदरी को 168, नवीन कुमार को 144 राजीव कुमार को 87 और दीपक कुमार को 64 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल में अलराज सिंह को 199, डॉ. महेश चंद्र गौर को 166 और चांद कल्याण को 135 वोट मिले। पूंडरी में अमित कुमार ने 153, दिलबाग भाना ने 131, सुनीता बतान ने 125, इंजीनियर सुरेश कुमार ने 100 और रणधीर सिंह गोलन ने 90 वोट प्राप्त किए। थानेसर में अभिषेक सिंह पूनिया ने 159, जयवीर सिंह रंगा ने 141, मेहर ने 92 और अशोक कुमार ने 71 वोट हासिल किए। वहीं पेहवा में शिवनाथ को 185 वोट मिले। लाडवा में विक्रम ने 144, मान सिंह ने 133, राजकुमार ने 100, सतीश कुमार ने 69, सुभाष सैनी ने 48 और प्रवीन कुमार ने 43 वोट हासिल किए।

पानीपत शहरी क्षेत्र में स्वामी अग्निवेश को 169, हिमांशु शर्मा को 164, रमेश कुमार चौधरी को 133 और भतेरी देवी को 84 मत मिले। वहीं पानीपत ग्रामीण में देवेंद्र ने 198, मास्टर कुलदीप ने 128 और दीप्ति ने 87 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed