{"_id":"67bb8cc468eb36dfab06d8ec","slug":"increased-purchase-of-clothes-according-to-season-in-the-market-karnal-news-c-18-knl1008-583308-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बाजार में मौसम के अनुरूप कपड़ों की बढ़ी खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बाजार में मौसम के अनुरूप कपड़ों की बढ़ी खरीदारी
विज्ञापन
- महिलाओं और युवतियों के लिए कई वैरायटी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बाजार गर्मियों के कपड़ों से सज गए हैं। हल्के और आरामदायक कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है। दुकानदार भी स्टोर में गर्मियों के नए-नए डिजाइन लेकर ग्राहकों को लुभाने में जुट गए हैं। खासतौर पर महिलाएं और युवतियों के लिए बाजार में कई वैरायटी उपलब्ध हैं जिनमें एथनिक और वेस्टर्न फैशन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। चिकनकारी और कॉटन, सिल्क में कुर्ती और टॉप ट्रेंड कर रहे हैं।
कर्ण गेट बाजार में मौसम के बदलते ही युवतियां ट्रेंड के हिसाब से कपड़े खरीदने में जुटी हैं। इस बार हल्के कपड़ों की वैरायटी में सिल्क, कॉटन और रॉयन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। कॉटन कुर्तियों में अजरक प्रिंट, चिकनकारी, शिबोरी प्रिंट और अंगरखा कुर्ती चलन में हैं। वहीं जींस के ऊपर पहनने वाले टॉप में पफ स्लीव टॉप, ऑफ शोल्डर टॉप, शर्ट डिजाइन में टॉप और ट्युनिक टॉप और टी-शर्ट बाजार में आ रहे हैं।
दुकानदार राकेश ने बताया कि महिलाओं और युवतियों के लिए बाजार में मौसम और ट्रेंड के हिसाब से कपड़े स्टोर में आ जाते हैं। इस समय कॉलेज जाने वाली युवतियां कढ़ाई और प्रिंटिड कुर्तियों को सबसे ज्यादा खरीद रही हैं। कंफर्ट और स्टाइल को देखते हुए कपड़ों की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि हैंड एम्ब्रॉएडरी वाली कुर्तियों की डिमांड अभी से की जाने लगी है जो कि बाजार में अभी कम हैं।
विज्ञापन
कपड़े खरीदने आई निशा ने बताया कि वह इस मौसम को सबसे ज्यादा पसंद करती है जिसके लिए वह काफी उत्साहित थी कि बाजार में नए ट्रेंड के आते ही कपड़े खरीदेंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें इस समय शाॅर्ट टॉप और टी-शर्ट सबसे ज्यादा पंसद आ रहे हैं जिसमें फूल स्लीव वाली कॉटन में शार्ट टॉप खरीदना पसंद करेंगी।
ग्राहक संध्या ने बताया कि इस मौसम में एम्ब्रोएडरी और चिकनकारी वाली कुर्तियां सबसे ज्यादा भा रही हैं। वह कहती हैं कि हर दिन ट्रेंड बदलते हैं, लेकिन कुर्तियां हर तरह से आकर्षक लुक देती हैं। वह लैवेंडर और हल्के ग्रीन रंग की कुर्तियां खरीदना पसंद करेंगी।